newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rupert Murdoch: 92 की उम्र में 5वीं बार शादी करने जा रहे फॉक्स न्यूज़ के मालिक रूपर्ट मर्डोक, इतने साल छोटी है होने वाली पत्नी

Rupert Murdoch: अब एक और प्यार का ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। यहां एक 92 साल का शख्स 5 वीं बार शादी करने जा रहा है। शख्स ने अपनी 66 साल की गर्लफ्रेंड एन लेस्ली स्मिथ को एक एस्चर-कट डायमंड सॉलिटेयर (Asscher-cut diamond solitaire) के साथ प्रपोज किया है।

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार कुछ नहीं देखता, न उम्र, न जात-पात, न ही कोई दूसरी चीज…प्यार तो बस हो जाता है। कब और किस उम्र में हमें किससे प्यार हो जाए ये कहना मुश्किल है। लगभग हर दिन ही देश-दुनिया से प्यार के ऐसे अनोखे मामले सामने आते हैं जिसे देखने के बाद एक मिनट के लिए हम सोच में जरूर पड़ जाते हैं। अब एक और प्यार का ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। यहां एक 92 साल का शख्स 5 वीं बार शादी करने जा रहा है। शख्स ने अपनी 66 साल की गर्लफ्रेंड को एक एस्चर-कट डायमंड सॉलिटेयर (Asscher-cut diamond solitaire) के साथ प्रपोज किया है।

Rupert Murdoch

आपकी हैरानी को थोड़ा और बढ़ा देते हैं कि ये 92 साल का शख्स जो 5वीं बार शादी करने जा रहा है वो कोई और नहीं बल्कि मीडिया बिजनेस टाइकून और फॉक्स न्यूज़ के मालिक रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) हैं। उन्होंने बीते शुक्रवार को अपनी मिका एन लेस्ली स्मिथ को डायमंड रिंग पहनाकर सगाई कर ली है।

Rupert Murdoch.

पूर्व पत्नी से तलाक के 7 महीने बाद ही कर ली सगाई

मीडिया बिजनेस टाइकून और फॉक्स न्यूज़ के मालिक रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) ने अपनी पत्नी जेरी हॉल के साथ तलाक (divorce) से तलाक समझौते को पूरा करने के 7 महीने बाद ही प्रेमिका एन लेस्ली स्मिथ से सगाई की है। फॉक्स न्यू के मालिक रुपर्ट मर्डोक के होने वाली पत्नी एन लेस्ली स्मिथ, सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग में पादरी के तौर पर रह चुकी हैं। स्मिथ पति की मौत के बाद से ही 14 सालों से विधवा है। कहा जा रहा है कि एन लेस्ली स्मिथ और फॉक्स न्यूज़ के मालिक रूपर्ट मर्डोक की मुलाकात सितंबर में हुई और क्रिसमस के मौके पर दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया।

Rupert Murdoch..

5वीं शादी को लेकर क्या बोले रूपर्ट मर्डोक

अपनी पांचवी शादी को लेकर रूपर्ट मर्डोक का कहना है कि उन्हें पहले काफी डर लग रहा था। वो काफी घबराए हुए थे लेकिन एन लेस्ली स्मिथ से सगाई होने के बाद हम खुश हैं। एन लेस्ली स्मिथ के दोस्त भी इस रिश्ते से खुश हैं।