newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy New Year: आस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड ने साल 2023 का किया स्वागत सबसे पहले, हैप्पी न्यू ईयर 2023

Happy New Year: 31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद भारत में जश्न मनाना शुरू हो जाएगा। लेकिन आपको बता दें जिस समय ये खबर लिखी जा रही है उस समय न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली। इस साल 2022 में क्या खोया क्या पाया की यादें और बातें तो होती रहेंगी। फ़िलहाल 2023 की शुरुआत खुले हाथों से करने के लिए तैयार हो जाइए। जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए और जश्न में शरीक होने के लिए तैयार रहिए। साल 2023 नई खुशियां लेकर आए ईश्वर से यही कामना है और आप सब से गुजारिश है कि इस जश्न मौके पर सावधानी जरूर बरतें कुछ भी ऐसा न करें जिससे आपके परिवार और हम सब के भारत देश को कष्ट और नुकसान पहुंचे। 31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद भारत में जश्न मनाना शुरू हो जाएगा। लेकिन आपको बता दें जिस समय ये खबर लिखी जा रही है उस समय न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

आस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड जैसे देशों ने नए साल का स्वागत सबसे पहले किया है और वहां पर साल 2023 का जश्न मनाया जाने लगा है। इसके आलावा आइलैंड नेशन पापुआ न्यू गुएना और फिजी ने भी नए साल के जश्न मनाना शुरू कर दिया है। आपको बता दें किरिबाती में किरीतिमती आइलैंड पर सबसे पहले 2023 के आगमन का जश्न मनाया गया है। भारत के समय के हिसाब से करीब दोपहर साढ़े तीन बजे वहां पर 2023 के स्वागत में जश्न मनाया गया है।

इसके अलावा टोंगा, सामोआ और न्यूज़ीलैंड ने भी 2023 का जश्न मनाया है। आपको बता दें सभी देश अपने- अपने टाइमज़ोन के हिसाब से नए साल के आगमन का जश्न मनाते हैं। आपको बता दें जहां कई जगह पर नए साल का जश्न पूरे दिन मनाया जाता है वहीं पश्चिमी भारत में नए साल का जश्न शाम को मनाया जाता है। सभी देशों में नए साल का स्वागत अलग अलग समय पर किया जाता है। अगर बात करें संयुक्त राज अमेरिका की तो वहां के कुछ द्वीप पर नए साल के जश्न को भारतीय समय के हिसाब से करीब साढ़े पांच बजे के बाद मनाया जाएगा। जो भी हो नए साल का जश्न मनाने के लिए दुनिया तैयार है और जल्द ही एक नया साल पूरा दुनिया का स्वागत करने के लिए खड़ा हुआ है तो इस जश्न में हम भी शामिल हो जाते हैं बस थोड़ा सा सावधानियों को ध्यान में रखते हुए।