newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अमेरिकी सांसद बोले चीन से सारा उद्योग भारत में शिफ्ट करो!

चीन को लेकर अमेरिका का रवैया और तल्ख होता जा रहा है। अब अमेरिका के एक कांग्रेसमैन ने कहा है कि चीन में मौजूद उद्योगों को भारत शिफ्ट किया जाना चाहिए। ताकि दुनिया में चीन के अलावा भी एक विकल्प तैयार हो सके।

वॉशिंगटन। मौजूदा वक्त में कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इस वायरस को लेकर दुनिया के तमाम देश चीन को शक की निगाह से देखकर रहे हैं। इस बीच चीन के खिलाफ अमेरिका एक और बड़ी कार्रवाई के मूड में है।  चीन को लेकर अमेरिका का रवैया और तल्ख होता जा रहा है। अब अमेरिका के एक कांग्रेसमैन ने कहा है कि चीन में मौजूद उद्योगों को भारत शिफ्ट किया जाना चाहिए। ताकि दुनिया में चीन के अलावा भी एक विकल्प तैयार हो सके।

एक विशेष बातचीत में ये बातें अमेरिकी कांग्रेसमैन और विदेश मंत्रालय की उपसमिति के सदस्य टेड योहो ने कही।

टेड योहो ने कहा कि अमेरिका की पहली नीति यही है कि अपने जैसी मानसिकता वाले देशों को साथ रखो। अमेरिका एक प्लान बना रहा है कि कैसे चीन से अपने उद्योग निकालकर भारत में स्थापित किए जाएं। साथ ही जो उद्योग अमेरिका लौटना चाहते हैं वो वापस आ जाएं।

टेड ने बताया कि इसका ताजा उदाहरण है कि जब पूरी दुनिया को सबसे ज्यादा पीपीई (PPE) की जरूरत थी तब चीन ने अपने हाथ खड़े कर दिए थे। इससे पूरी दुनिया की सप्लाई रुक गई। इसके बाद हमने आपके राजदूतों से बात की, उन्हें बताया कि क्यों न चीन से इंडस्ट्री को शिफ्ट करके भारत ले आया जाए।

टेड ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत जैसे अन्य सहयोगी देशों में भी हम अपना उद्योग स्थापित करें। इससे चीन का वर्चस्व खत्म होगा और हमें कई विकल्प मिल जाएंगे। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम चला रखा है। ऐसी हालत में अगर इंडस्ट्री चीन से उठकर भारत आती है तो उसे बड़ा निवेश मिलेगा।