newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UN में चीन को मिली भारत के हाथों करारी शिकस्त, इस प्रतिष्ठित संस्था का बना सदस्य

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमन (सीएसडब्लू) का सदस्य चुन लिया गया है।

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमन (सीएसडब्लू) का सदस्य चुन लिया गया है। यह कमेटी यूएन की ही इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ECOSOC) का हिस्सा है। भारत का कार्यकाल 2021 से 2025 तक रहेगा। कमेटी में चुनाव के लिए 54 मेंबर्स ने वोटिंग की। भारत को सबसे ज्यादा वोट मिले। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन को कुल वोटों के आधे भी नहीं मिल सके। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने ट्विटर के जरिए दी है।

united nation

टीएस त्रिमूर्ति ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत ने प्रतिष्ठित इकोनॉमिक एन्ड सोशल काउन्सिल (ECOSOC) निकाय में सीट जीती। भारत को महिलाओं की स्थिति पर आयोग (सीएसडब्ल्यू) का सदस्य चुना गया है। यह हमारे सभी प्रयासों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम सदस्य राज्यों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।’ ट्वीट में भारतीय विदेश मंत्रालय को भी टैग किया गया है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारत, चीन और अफगानिस्तान ने यूएनसीएसडब्ल्यू (UNCSW) पर आयोग के लिए चुनाव लड़ा था। जहां भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के बीच मतपत्र जीता, वहीं चीन को भारत के मुकाबले आधे वोट भी नहीं मिल पाए। सीएसडब्लू जेंडर इक्वेलिटी यानी लैंगिग समानता के क्षेत्र में काम करती है। 1946 में यह कमेटी बनाई गई थी। ईसीओएसओसी में एक वक्त में 45 सदस्य होते हैं।