India US Bilateral Trade: अमेरिका से नजदीकी कर चालबाज चीन को कुछ ऐसे सबक सीखा रहा है भारत, आंकड़े दे रहे गवाही
India US Bilateral Trade: वाणिज्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए एक आकड़े से साफ-साफ पता चलता हैं कि वित्त वर्ष 2021-22 में अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार 119.42 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इससे पहले के वित्त वर्ष 2020-21 में यह केवल 80.51 अरब डॉलर का था। इस आकड़े से पता चलता है कि अमेरिका और हिंदुस्तान का व्यापार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।
नई दिल्ली। पहले की सरकार के मुकाबले मोदी सरकार कहीं ज्यादा हद तक अपनी विदेश नीति को मजबूत करती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही अब हिंदुस्तान चीन के उत्पादों में होने वाली निर्भरता को कम करता हुआ दिखाई दे रहा है। पिछले दो-तीन सालों से भारत की सरकार के साथ ही आम हिंदुस्तानी ने भी चीनी उत्पादों का उपभोग करना कम कर दिया है। इन सब के बाद अब हिंदुस्तान की सरकार चीन से आयात करने से इतर अमेरिका की तरफ अपना रुझान बढ़ाते हुए नजर आ रही है। इसी कड़ी में अमेरिका बीते वर्ष 2021-22 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा भागीदार बन गया है। ये सब भारत-अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों की एक निशानी है। जो सबसे बड़ी बात सामने निकल कर आ रही है, वो ये है कि इससे पता चल रहा है कि अब अमेरिका ने भारत के व्यापार के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है।
वाणिज्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए एक आकड़े से साफ-साफ पता चलता हैं कि वित्त वर्ष 2021-22 में अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार 119.42 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इससे पहले के वित्त वर्ष 2020-21 में यह केवल 80.51 अरब डॉलर का था। इस आकड़े से पता चलता है कि अमेरिका और हिंदुस्तान का व्यापार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।
अमेरिका ने मारी बाजी, चीन रहा पीछे
वाणिज्य मंत्रालय ने जो आकड़े जारी किए हैं, वो चीन को हैरान कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस आकड़े से भारत-अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों में मुहर लग रही है। जारी आंकड़ो से पता चलता है कि साल 2021-22 में भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार 115.42 अरब डॉलर रहा है, जो कि 2020-21 में 86.4 अरब डॉलर था। इस वर्ष के दौरान चीन को भारत का निर्यात में मामूली बढ़त देखने को मिली है। जो कि 21.25 अरब डॉलर पर पहुंची है।