newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Plane Crashed In Afghanistan: मॉस्को जा रहा भारतीय विमान क्रैश, अफगान मीडिया के हवाले से खबर, DGCA का इनकार

Plane Crashed In Afghanistan: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विमान शनिवार को रडार से गायब हो गया था। हालांकि इस विमान में कितने लोग हताहत हुए है और किसी वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है इसकी जांच की जा रही है।

नई दिल्ली। अफगानिस्तान से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय विमान हादसे का शिकार होने की खबर मिली थी। बताया जा रहा है कि ये प्लेन मॉस्को जा रहा था। अफगान मीडिया के हवाले से यह खबर मिली है। बदख्शां के वाखान में विमान क्रैश हुआ है। लेकिन अब इस खबर पर अपडेट मिला है कि ये भारतीय विमान नहीं था, बल्कि मोरक्को का चार्टर प्लेन है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इसकी पुष्टि की है।

डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जो विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विमान शनिवार को रडार से गायब हो गया था। सूत्रों के मुताबिक विमान में कुल 6 लोग सवार थे। जो कि भारत से उज्बेकिस्तान होते हुए मॉस्को जा रहा था। हालांकि किसी वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है इसकी जांच की जा रही है। तालिबान के सूचना एवं संस्कृति प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने घटनास्थल पर टीम रवाना कर दी है।

इससे पहले अफगान मीडिया में खबरें चल रही थी कि भारतीय विमान अफगानिस्तान में क्रैश हुआ है। हालांकि सरकार की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि ये मोरक्को का चार्टर प्लेन है। उधर रूसी विमानन अधिकारियों का कहना है कि एक रूसी-पंजीकृत विमान, जिसमें 6 लोगों के सवार होने की आशंका है, शनिवार शाम को अफगानिस्तान के ऊपर रडार स्क्रीन से गायब हो गया। अधिकारियों ने बताया कि ये विमान फ्रांस निर्मित डसॉल्ट फाल्कन 10 जेट था।