newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

एक बार फिर अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर रचा जाएगा इतिहास, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

दरअसल अमेरिका के एक प्रमुख समूह ने आने वाले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भारत का राष्ट्रीय घ्वज फहराने की घोषणा की है। इससे पहले टाइम्स स्क्वायर पर 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन पर भी भगवान श्रीराम के राम मंदिर से सजाया गया था।

नई दिल्ली। भारत अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाने जा रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस की गूंज अमेरिका तक सुनाई देगी और इसके लिए वहां विशेष तैयारियां भी की गई हैं। दरअसल अमेरिका के एक प्रमुख समूह ने आने वाले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भारत का राष्ट्रीय घ्वज फहराने की घोषणा की है। इससे पहले टाइम्स स्क्वायर पर 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन पर भी भगवान श्रीराम के राम मंदिर से सजाया गया था।

Time Square

ऐसा पहली बार होगा जब न्यूयॉर्क शहर के इस खास स्थान पर तिरंगा फहराया जाएगा। तीन राज्यों न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट के फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) ने यह घोषणा की है।  एफआईए ने एक बयान में कहा कि टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार तिरंगा फहराकर 15 अगस्त 2020 को इतिहास रचा जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम के न्यूयॉर्क में भारत के काउंसिल जनरल रणधीर जायसवाल गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे। एफआईए के नाम के साथ ये स्वतंत्रता दिवस नया अध्याय जोड़ देगा।

एफआईए ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर तो टाइम्स स्कॉयर पर तिरंगा फहराया जाएगा, इसके साथ-साथ एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर केसरी, सफेद और हरी लाइट से तिरंगा भी बनाया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 अगस्त को होगा।

Time Square

एफआईए हर साल भारत के स्वतंत्रता दिवस पर इंडिया डे परेड निकलवाती है लेकिन इसबार कोरोना महामारी की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। कोरोना केसों के मामले में अमेरिका सबसे आगे है। यहां अबतक कोरोना के 52,51,446 केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 166,192 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।