
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुछ ऐसा हुआ कि हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बन गया। बता दें कि UN में एक बार फिर भारतीय तिरंगा लहरा उठा। गौरतलब है कि ऐसा होने के पीछे भारत का दुनिया के इस शक्तिशाली समूह में एकबार फिर दो दो सालों के लिए अस्थायी सदस्य बनना है। बता दें कि भारत के अस्थायी तौर पर कार्यकाल शुरू होने पर तिरंगे को लहराया गया। तिरंगा लगाने के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि भारत आतंकवाद जैसे मानवता के दुश्मनों के खिलाफ आवाज उठाने कभी पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों की आवाज भारत हमेशा उठाता रहेगा। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत आठवीं बार अस्थायी सदस्य बना है। वहीं भारत के अलावा अस्थायी सदस्य के तौर पर नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको के झंडे भी इस विशेष समारोह के दौरान लगाए गए। भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको अस्थायी सदस्य बने हैं।
वे अस्थायी सदस्यों इस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडा, ट्यूनिशिया, वियतनाम तथा पांच स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ इस परिषद् का हिस्सा होंगे। बता दें कि साल की शुरुआत में ही भारत की सदस्यता को दो साल के बढ़ाया गया है।
New York, US: Indian national flag installed at United National Security Council (UNSC) as India assumes the membership of the UN body for the eighth time. https://t.co/ztf9be2Soj pic.twitter.com/F2VgDKp14h
— ANI (@ANI) January 4, 2021
बता दें कि अगस्त 2021 में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का अध्यक्ष होगा और फिर 2022 में एक महीने के लिए परिषद् की अध्यक्षता करेगा। इस परिषद् का अध्यक्ष हर सदस्य एक महीने के लिए बनता है, जो देशों के अंग्रेजी वर्णमाला के नाम के अनुसार तय किया जाता है। झंडा लगाने की परंपरा की शुरुआत कजाकिस्तान ने 2018 में शुरू की थी।