newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Alexander Dugin: पुतिन के ‘ब्रेन’ कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन का डराने वाला बयान, कहा- युद्ध में रूस की जीत होगी या दुनिया खत्म होगी

Alexander Dugin: युद्ध को लेकर पहले ही यूक्रेन रूस पर कई गंभीर आरोप लगा चुका है। यूक्रेन ने हाल ही में आरोप लगाते हुए कहा था कि यूक्रेन नए साल की शुरुआत में कुछ भयावह कर सकता है क्योंकि उसने किसी बड़े हमले की तैयारी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच बीते कई महीनों से युद्ध चल रहा है। वैश्विक मंच पर भी सभी देश शांति का संदेश दे चुके हैं लेकिन फिर भी दोनों देशों के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब युद्ध दुनिया के अंत के बाद ही खत्म होगा,ऐसा हम नहीं बल्कि पुतिन के ‘ब्रेन’ कहे जाने वाले फेमस अलेक्जेंडर डुगिन ने चेताया है। अलेक्जेंडर डुगिन का कहना है कि इस युद्ध पर विराम दुनिया के अंत पर ही खत्म होगा या  मास्को की जीत पर। सुनने में ये स्टेटमेंट डराने वाला है क्योंकि अब रूस क्या बड़ा करने वाला है,ये देखने वाली बात होगी।

खत्म नहीं होगा युद्ध!

युद्ध को लेकर पहले ही यूक्रेन रूस पर कई गंभीर आरोप लगा चुका है। यूक्रेन ने हाल ही में आरोप लगाते हुए कहा था कि यूक्रेन नए साल की शुरुआत में कुछ भयावह कर सकता है क्योंकि उसने किसी बड़े हमले की तैयारी शुरू कर दी है। अलेक्जेंडर डुगिन का बयान भी उस समय सामने आया जब पिछले महीने ही रूस ने अपनी सेना को यूक्रेन के शहर से वापस बुला लिया था। अब अलेक्जेंडर डुगिन ने साफ कर दिया है कि युद्ध का अंत कब होगा। भारतीय चैनल को दिए एक इंटरव्यू में यूक्रेन-रूस युद्ध पर बात करते हुए अलेक्जेंडर डुगिन ने कहा कि ये युद्ध एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था के खिलाफ है। ये किसी भी देश के खिलाफ नहीं, बल्कि बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के खिलाफ है। ये युद्ध बाकी देशों के खिलाफ नहीं है। ये युद्ध दादागिरी के खिलाफ है जो मानवता पर हावी हो रहा है।

कौन हैं अलेक्जेंडर डुगिन

अलेक्जेंडर डुगिन को  पुतिन का ‘ब्रेन’ कहा जाता है। अलेक्जेंडर डुगिन की उम्र 60 साल है और वो एक विश्लेषक,लेखक और राजनीतिक दार्शनिक हैं। अपने बौद्धिक प्रभाव और समझदारी के लिए ही अलेक्जेंडर डुगिन दुनिया में फेमस हैं।अब तक वो बतौर लेखक डुगिन 30 से ज्यादा किताबें लिख चुके हैं।