वेलिंगटन। न्यूजीलैंड (New Zealand) की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) की लेबर पार्टी ने शनिवार को देश के आम चुनावों में शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही वह दूसरी बार कार्यभार संभालेंगी। जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा कि वह अपने जनादेश का उपयोग कोरोनोवायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण और सामाजिक असमानता से निपटने के लिए करेंगी।
Prime Minister Jacinda Ardern’s centre-left Labour Party wins a landslide victory in New Zealand’s general election: Reuters pic.twitter.com/u7TpyK6wlA
— ANI (@ANI) October 17, 2020
न्यूजीलैंड मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबर पार्टी को 49 फीसदी वोट और कुल 64 सीटें मिलीं। 120 वाली संसद में बहुमत का आंकड़ा 61 है। ज्यूडिथ कोलिन्स की नेशनल पार्टी को 27 फीसदी वोट और कुल 35 सीट मिलीं। एसीटी न्यूजीलैंड पार्टी को 10 सीटें मिलीं। हालांकि, आधिकारिक नतीजे का एलान बाद में किया जाएगा।