newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Boy Dead Due To Father: अमेरिका में 12 साल के बेटे पर पिता ने ढाया ऐसा सितम, चली गई जान

Boy Dead Due To Father: दुनिया में आए दिन बच्चों पर अत्याचार की खबरें आती हैं। कहीं बच्चों को पीटा जाता है, तो कहीं स्कूल में अनुशासन के नाम पर उनसे बदसलूकी की जाती है। हालांकि, आम तौर पर घर में माता-पिता बच्चों को प्यार और दुलार करते हैं, लेकिन अमेरिका में एक शख्स ने अपने बच्चे पर ऐसा जुल्म किया कि उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान जादाको टेलर के तौर पर हुई है।

वॉशिंगटन। दुनिया में आए दिन बच्चों पर अत्याचार की खबरें आती हैं। कहीं बच्चों को पीटा जाता है, तो कहीं स्कूल में अनुशासन के नाम पर उनसे बदसलूकी की जाती है। हालांकि, आम तौर पर घर में माता-पिता बच्चों को प्यार और दुलार करते हैं, लेकिन अमेरिका में एक शख्स ने अपने बच्चे पर ऐसा जुल्म किया कि उसकी मौत हो गई। इस बच्चे की पहचान जादाको टेलर के तौर पर हुई है। पिता की तरफ से ऐसा किया गया कि जादाको ने बीते शनिवार को दम तोड़ दिया। आप ये जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि इतने छोटे बच्चे से कोई पिता ऐसा कैसे कर सकता है!

जादाको टेलर पर जुल्म करने वाला उसका पिता एंथनी मैककैंट्स।

अमेरिका की मीडिया के मुताबिक जादाको टेलर की उम्र 12 साल थी। उसके पिता का नाम एंथनी मैककैंट्स है। एंथनी ने जादाको से कहा कि वो पुशअप और शारीरिक व्यायाम करे। इतना तक तो ठीक था, लेकिन फिर जादाको के पिता एंथनी मैककैंट्स ने बेटे से ऐसा काम करा दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मीडिया की खबरों के मुताबिक एंथनी ने जादाको टेलर से कहा कि वो बर्फ के पानी में डुबकी लगाए। जादाको ने पिता की बात मानते हुए बर्फ के पानी में डुबकी लगाई और यही पानी उसके लिए काल बन गया।

मीडिया की खबरों के मुताबिक जादाको ने जैसे ही बर्फ के पानी में डुबकी लगाई, उसे हार्ट अटैक आ गया। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान जादाको टेलर की मौत हो गई। जांच में पता चला कि बहुत ज्यादा ठंडे पानी में डुबकी लगाने से बच्चे को हार्ट अटैक आया। इस मामले में पुलिस ने एंथनी मैककैंट्स पर बच्चे की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया है। एंथनी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में अदालत एंथनी को कठोर सजा दे सकती है। अमेरिका और यूरोप में बच्चों के उत्पीड़न या मारपीट पर कड़े कानून बनाए गए हैं।