Connect with us

दुनिया

Hate Against India: कनाडा में खालिस्तानी तत्वों ने अब महात्मा गांधी की प्रतिमा पर लिखे नारे, भारत के विरोध के बाद केस दर्ज

कनाडा में खालिस्तानी तत्व काफी संख्या में हैं। सिख्स फॉर जस्टिस SFJ नाम का खालिस्तानी आतंकी संगठन यहां अलग खालिस्तान देश के लिए चंदा उगाही का काम करता है। इसका नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू है। वो आए दिन वीडियो जारी कर भारत में खालिस्तान का प्रचार भी करता है।

Published

gandhi statue defaced in canada

ओटावा। कनाडा में लगातार खालिस्तानी तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटना रिचमंड हिल की है। यहां एक हिंदू मंदिर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे लिखे गए। भारतीय उच्चायोग ने इसकी निंदा कर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद यॉर्क इलाके की पुलिस इसे हेट क्राइम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू क्षेत्र में बने विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की 5 मीटर ऊंची प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई। इसकी जानकारी बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मिली। जिसके बाद केस दर्ज किया गया।

यॉर्क पुलिस की प्रवक्ता एमी बोद्रेऊ ने बताया कि पुलिस किसी भी सूरत में हेट क्राइम को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग नस्ली, राष्ट्रीय, जातीय, भाषा, रंग, धर्म आदि के आधार पर किसी को पीड़ित करेंगे, उनपर कानून के तहत मुकदमा चलाकर कठोर सजा दिलाई जाएगी। उधर, विष्णु मंदिर समिति की ओर से कहा गया है कि पहले किसी ने भी इस मूर्ति से कभी छेड़छाड़ नहीं की। समित के अध्यक्ष डॉ. बुधेंद्र दुबे ने कहा कि रिचमंड हिल में भारतीय हमेशा शांति से रहते आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे इस तरह की घटना नहीं होगी।

gurpatwant singh pannu

बता दें कि कनाडा में खालिस्तानी तत्व काफी संख्या में हैं। सिख्स फॉर जस्टिस SFJ नाम का खालिस्तानी आतंकी संगठन यहां अलग खालिस्तान देश के लिए चंदा उगाही का काम करता है। इसका नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू है। वो आए दिन वीडियो जारी कर भारत में खालिस्तान का प्रचार भी करता है। पन्नू ने तो ये तक दावा किया था कि उसके संगठन ने पंजाब में आम आदमी पार्टी AAP की सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगाया था। पन्नू के संगठन ने किसान आंदोलन के दौरान भी पंजाब के लोगों को भारत सरकार के खिलाफ भड़काने की कोशिश की थी। इसके बाद कई बार पंजाब और हिमाचल में खालिस्तानी झंडे फहराने और भड़काऊ नारे लिखने की घटनाएं सामने आई थीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement