newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

गणेश चतुर्थी पर विशेष : जानिए सबसे बड़े मुस्लिम देश के नोट पर क्यों छपे थे भगवान गणेश?

आज यानी 22 अगस्‍त को देशभर के अलग अलग हिस्‍सों में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2020) का त्योहार मनाया जा रहा है।  बता दें गणेश जी का जन्म भादो माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मध्यकाल में हुआ था।

नई दिल्ली। आज यानी 22 अगस्‍त को देशभर के अलग अलग हिस्‍सों में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2020) का त्योहार मनाया जा रहा है।  बता दें गणेश जी का जन्म भादो माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मध्यकाल में हुआ था। इस वजह से हर साल इसी दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। आमतौर पर यह अगस्त या फिर सितंबर के महीने में आती है। इस साल गणेश चतुर्थी 22 अगस्त यानी कि आज मनाई जा रही है। हिन्दू धर्म (Hindu Religion) में गणेश (Ganesh) को सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के अवसर पर आज हम आपको बताते हैं गणेश जी के बारे में एक ऐसी खास बात जो बहुत ही कम लोग जानते हैं। क्या आपने कभी गणेश जी की तस्वीर नोटों पर छपी देखी है।

Ganesha Chaturthi

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया (Indonesia) के नोट पर गणपति छपे हैं। यहां की करेंसी भी भारत की मुद्रा की तरह ही प्रचलित है। यहां रूपियाह चलता है। आपको बता दें कि इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। वहां सिर्फ 3 फीसदी हिन्दू आबादी है। वहां, 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है। दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है।

indonesia culture

इसी वजह से यहां की करेंसी पर पहले भगवान गणेश की छवि अंकित होती थी। कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई थी जिसके बाद वहां के अर्थशास्त्रियों ने विचार-विमर्श के बाद बीस हजार रुपिया का एक नया नोट जारी किया था, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। हालांकि, 1998 के बाद इंडोनेशिया में बीस हजार रुपिया की नई नोट जारी की गईं। 1998 के बाद जारी हुए नए नोटों पर से भगवान गणेश की फोटो हटा ली गई थी।

नोट में और क्या है खास

इंडोनेशिया में 20 हजार के नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं। साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है। देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं।

indonesia note

आपको जानकर हैरान होगी कि इस देश में गणेश ही नहीं बल्कि इंडोनेशियन आर्मी का मैस्कॉट हनुमान जी हैं और वहां के एक फ़ेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर अर्जुन और श्री कृष्ण की मूर्ति लगी हुई है। आप तस्वीरों में कृष्ण और अर्जुन को देख सकते हैं साथ ही घटोत्कच (भीम के पुत्र) की प्रतिमा भी स्थापित है।