newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maldives Foreign Minister: मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने बांधे पीएम मोदी के तारीफों के पुल, भारत को लेकर कही अहम बातें

Maldives Foreign Minister: अब्दुल्ला शाहिद ने आगे कहा कि सीओवीआईडी -19 महामारी के दौरान भारत ने वैक्सीन देकर कई देशों की मदद की, और इसी के कारण भारत को दुनिया के देशों से बहुत सम्मान और प्यार मिल रहा है।

नई दिल्ली। भारत एक ऐसा देश है जो पड़ोसी देशों की मदद करने के लिए हमेशा खड़ा रहता है, बात चाहे आपातकालीन स्थितियों की हो या कोरोना काल की, भारत ने पड़ोसी देशों की हर संभव मदद की है। ज्यादातर देशों के भारत देश के साथ व्यापारिक संबंध भी अच्छे हैं। अब मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भारत देश की जमकर तारीफ की है और भारत को उत्कृष्ट देश बताया है, तो चलिए जानते हैं कि अब्दुल्ला शाहिद ने क्या कहा है।


दुनिया के सभी देश करते हैं भारत का सम्मान

मीडिया संग की गई बातचीत में मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि भारत वो देश है जो आपातकाल से लेकर हर परिस्थिति में मदद के लिए सबसे पहले खड़ा रहता है। उन्होंने आगे कहा कि जब भी मालदीव को आपातकालीन स्थिति में मदद की जरूरत पड़ती है, तब भारत ने हमारा साथ दिया है। हमें भारत पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि 2004 की सुनामी, मालदीव में हमारी संप्रभुता को कमजोर करने वाले हमले, 2015 का जल संकट,या सीओवीआईडी -19 महामारी..हर परिस्थिति में भारत ने हमारा साथ दिया है।

abdulla shahid and js

भारत की विदेश नीति पर भरोसा

अब्दुल्ला शाहिद ने आगे कहा कि सीओवीआईडी -19 महामारी के दौरान भारत ने वैक्सीन देकर कई देशों की मदद की, और इसी के कारण भारत को दुनिया के देशों से बहुत सम्मान और प्यार मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने दुनिया के देशों की यात्रा की है। जहां भी मैंने यात्रा की, मैंने उन देशों की कृतज्ञता सुनी, जिन तक भारत ने भारतीय वैक्सीन के साथ सीओवीआईडी महामारी के दौरान मदद की थी। देश भारत के प्रति सम्मान और प्यार दर्शाते रहते हैं, मालदीव पर बिल्कुल ऐसा ही करता है। उन्होंने भारत की विदेश नीतियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी की  सागर नीति और पड़ोस प्रथम नीति से काफी प्रभावित हुए हैं,यही कारण है कि दोनों देशों के बीच संबंध मधुर बने हुए हैं।