newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kyrgyzstan: किर्गिस्तान के मौलाना ने महिलाओं पर दे दिया शर्मनाक बयान, पूरी दुनिया मे हो रही आलोचना

Kyrgyzstan: इसी क्रम में अब मध्य एशियाई देश  किर्गिस्‍तान के अवार्ड विजेता मौलाना सदयबकास डूलोव का एक बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वायरल हो रहे वीडियो में मौलाना सदयबकास डूलोव मांस की बढ़ती कीमतों के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराते हुए नजर आ रहे हैं। अब इसे लेकर वो पूरी दुनिया में आलोचना का सामना कर रहे हैं।

नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पर महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है। न तो उन्हें सम्मान मिलता है और न ही पुरूषों की सोच उनके प्रति अच्छी है। इन देशों में महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए जाते हैं। न तो महिलाओं को अपने मन मुताबिक काम करने और मन मुताबिक कपड़े पहनने तक की इजाजत नहीं होती। इसी क्रम में अब मध्य एशियाई देश  किर्गिस्‍तान के अवार्ड विजेता मौलाना सदयबकास डूलोव का एक बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वायरल हो रहे वीडियो में मौलाना सदयबकास डूलोव मांस की बढ़ती कीमतों के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराते हुए नजर आ रहे हैं। अब इसे लेकर वो पूरी दुनिया में आलोचना का सामना कर रहे हैं।

महिलाओं से की ज्यादा कपड़े पहनने की अपील

रिपोर्ट की मानें तो इस्लामिक यूनिवर्सिटी के प्रमुख रह चुके मौलाना डूलोव ने बुजुर्गों से अपील करते हुए कहा कि वो महिलाओं को ज्यादा कपड़े पहनने के लिए कहें जिससे की मांस की कीमतों में कमी आ सकेगी। एक रिपोर्ट की माने तो मौलाना का ये कहना है कि मांस की कीमतों में इसलिए बढ़ोतरी आ रही है क्योंकि महिलाएं अपने शरीर का प्रदर्शन करके खुद को सस्ताम बना रही हैं। इसके आगे वो कहते हैं कि, ‘जानते हैं, आपके यहां मांस कब महंगा हो जाता है? इसका पैसा तब बढ़ता है जब महिलाओं का मांस सस्ता हो जाता है और एक महिला का मांस उस वक्त सस्ता हो जाता है जब वो अंग प्रदर्शन करने लगती है। जब महिलाएं अंगूठे की तरह जांघें भी दिखाने लगती है तब मांस की कीमतों में बढ़ोतरी होने लगती है।

मौलाना पर कार्रवाई की हो रही मांग

मौलाना के इस बयान के सामने आने के बाद से ही महिलाओं में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो में नजर आ रहे मौलाना को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए इमाम के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खासकर महिलाओं का मौलाना के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है वीडियो में नजर आ रहा मौलाना राजधानी के स्वेलरडलोव जिले की एक मस्जिद में इमाम हैं।

जांच के बाद दी गई क्लीन चिट

मौलाना के बयान पर बवाल बढ़ा तो मामले पर सरकारी धार्मिक अथॉरिटी ने संज्ञान लिया। अफसरों का इसपर कहना है कि डूलोव के बयान की जांच की गई और ये पता लगाया गया कि कहीं उनके बयान , किसी महिला के सम्मान और प्रतिष्ठा का उल्लंघन तो नहीं हुआ है। बाद में जांच में ये बात सामने आई कि उनके इस बयान से किसी भी इस्लामिक कानून का उल्लंघन नहीं हुआ। उनके भाषण को गलत तरीके से पेश किया गया।

गौरतलब है कि किर्गिस्ताहन में मांस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। लोग इसे लेकर भी सरकार से सवाल कर रहे हैं। बीते महीने किर्गिस्तान में मीट की कीमतें करीब 600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थीं। दावा ये भी किया जा रहा है कि इनकी कीमतों में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है।