Corona: दुनियाभर में कोरोना वायरस के 17.58 करोड़ से अधिक मामले

Worldwide Corona: सोमवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 175,884,287 और 3,799,649 हो गई है।

आईएएनएस Written by: June 14, 2021 9:33 am
Coronavirus

नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना के मामले बढ़कर 17.58 करोड़ हो गए हैं और इससे मरने वाले लोगों की संख्या 37.9 लाख हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी। सोमवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 175,884,287 और 3,799,649 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,461,575 और 599,768 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। संक्रमण के मामले में भारत 29,439,989 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।  30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (17,412,766), फ्रांस (5,802,314), तुर्की (5,330,447), रूस (5,148,499), यूके (4,581,779), इटली (4,244,872), अर्जेंटीना (4,124,190), कोलंबिया (3,753,224) हैं।

UP CoronaUP Corona

वहीं स्पेन (3,733,600), जर्मनी (3,723,295) और ईरान (3,028,717) हैं। मौतों के मामले में ब्राजील 487,401 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (370,384), मैक्सिको (230,150), यूके (128,168), इटली (127,002), रूस (124,314) और फ्रांस (110,553) में 100,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है।

Coronavirus

वहीं भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 70,421 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,95,10,410 हो गई। वहीं 3,921 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,74,305 दर्ज किया गया। इसके अलावा देशभर में 1,19,501 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,81,62,947 हुई। बता दें कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,73,158 है।