भारत को 26/11 का जख्म देने वाला पाक नागरिक तहव्वुर राणा अमेरिका में फिर गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की कोशिश में लगा

26 /11 2008 में मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 3 दिन तक ऑपरेशन चला था। इस हमले में अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की जान गई थी। अब इस हमले से जुडे़ पाकिस्तानी मूल के तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में गिरफ्तार किया गया है।

Avatar Written by: June 20, 2020 12:40 pm

लॉस एंजिल्स। 26 /11 2008 में मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 3 दिन तक ऑपरेशन चला था। इस हमले में अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की जान गई थी। अब इस हमले से जुडे़ पाकिस्तानी मूल के तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि भारत सरकार ने अमेरिका से राणा की गिरफ्तारी को लेकर अनुरोध किया था। इसके बाद उसे अमेरिकी प्राधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। अमेरिकी अभियोजकों ने बताया कि पाकिस्तान में जन्मे कनाडाई नागिरक तहव्वुर हुसैन राणा को लॉस एंजिल्स में गिरफ्तार किया गया है। राणा 2008 के मुंबई हमलों में शामिल होने को लेकर हत्या के आरोपों का सामना कर रहा है।

हालांकि अभी राणा के प्रत्‍यर्पण के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई और जटिल प्रक्रिया को पूरा करना एक ‘चुनौती’ होगा। भारत के विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय तथा कानून एवं विधि मंत्रालय और अमेरिकी विदेश मंत्रालय और न्याय मंत्रालय सभी की अपनी प्रत्यर्पण प्रक्रिया है। जब प्रत्यर्पण की बात आती है तो वे अपनी प्रक्रिया को ना धीमा करना चाहते हैं और ना ही तेज करना चाहते हैं।

मुंबई 26/11 हमला

तहव्‍वुर राणा ने मुंबई में 26/11 2008 में हुए आतंकी हमले कि साजिश रची थी। लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले में अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की जान गई थी। पुलिस ने नौ आतंकवादियों को मौके पर मार गिराया था और जिंदा गिरफ्तार किए गए आतंकवादी अजमल कसाब को बाद में फांसी दी गई थी।