newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

New Zealand PM Christopher Luxon Celebrate Holi: न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन भी होली के रंग में रंगे, इस्कॉन मंदिर पहुंचकर उत्सव में हुए शामिल, Video

New Zealand PM Christopher Luxon Celebrate Holi: न्यूजीलैंड के इस्कॉन मंदिर में होली का ये कार्यक्रम गुरुवार को रखा गया था। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन को भी होली के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। लक्सन ने होली के कार्यक्रम में शामिल होने पर स्वीकृति दी और इस्कॉन मंदिर में होली समारोह के मंच पर जाकर रंगों के त्योहार को मनाया। होली के इस कार्यक्रम में चारों ओर रंग और गुलाल उड़ते दिखाई दिए।

वेलिंगटन। भारत के साथ ही पूरी दुनिया होली के रंगों में रंग गई। जहां देश में गुरुवार से ही होली का माहौल बन गया, वहीं यहां से 8000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर न्यूजीलैंड में भी होली की मस्ती छाई। होली की इस मस्ती में आम लोगों के अलावा न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन भी शामिल हुए। न्यूजीलैंड के इस्कॉन मंदिर में हुए होली समारोह में सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। यहां न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन भी पहुंचे और जमकर रंग खेला। अपने हाथ भरी टंकी लेकर क्रिस्टोफर लक्सन ने मौजूद लोगों पर खूब रंग डाला। क्रिस्टोफर लक्सन होली के रंग में ऐसे सराबोर थे, जिसे देखकर लग ही नहीं रहा था कि वो अहम देश न्यूजीलैंड के पीएम पद पर हैं।

न्यूजीलैंड के इस्कॉन मंदिर में होली का ये कार्यक्रम गुरुवार को रखा गया था। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन को भी होली के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। लक्सन ने होली के कार्यक्रम में शामिल होने पर स्वीकृति दी और इस्कॉन मंदिर में होली समारोह के मंच पर जाकर रंगों के त्योहार को मनाया। होली के इस कार्यक्रम में चारों ओर रंग और गुलाल उड़ते दिखाई दिए। इस्कॉन मंदिर के होली कार्यक्रम में मौजूद लोग भी काफी उत्साह में दिखे। थ्री…टू…वन…बोलने के साथ ही न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने अपनी टंकी से लोगों पर रंग बरसाना शुरू कर दिया।

इस्कॉन संस्था भगवान कृष्ण को समर्पित है। प्रभुपाद भक्तिवेदांत ने इस्कॉन की स्थापना भगवान कृष्ण की शिक्षाओं को दुनिया तक पहुंचाने के लिए किया था। दुनियाभर में तमाम देशों में इस्कॉन के केंद्र और मंदिर हैं। इस्कॉन के मंदिरों से तमाम विदेशी भक्त भी जुड़े हुए हैं। भारत में भी इस्कॉन ने कई जगह मंदिर बनवा रखे हैं। इन मंदिरों में इस्कॉन के भक्त जुटते हैं और भगवान कृष्ण की दी हुई शिक्षाओं के प्रचार और प्रसार का काम करते हैं। इस्कॉन की तरफ से भगवान कृष्ण की वाणी भगवद्गीता भी लोगों को दी जाती है।