newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid-19: न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा एर्डर्न यूथ कांग्रेस से ऑक्सीजन लेने पर भड़कीं, कही ये बात

Covid-19: भारत स्थित अपने उच्चायोग में ऑक्सीजन की जरूरत और उसकी आपूर्ति को लेकर उठे विवाद पर न्यूजीलैंड (New Zealand) की प्रधानमंत्री जैसिंडा एर्डर्न (Jacinda Ardern) सामने आई हैं।

नई दिल्ली। भारत स्थित अपने उच्चायोग में ऑक्सीजन की जरूरत और उसकी आपूर्ति को लेकर उठे विवाद पर न्यूजीलैंड (New Zealand) की प्रधानमंत्री जैसिंडा एर्डर्न (Jacinda Ardern) सामने आई हैं। उनका कहना है कि न्यूजीलैंड उच्चायोग ने ऑक्सीजन के अनुरोध वाला ट्वीट एक स्थानीय स्टाफ के लिए किया था क्योंकि वो बीमार था।

Medical Oxygen

लेकिन प्रधानमंत्री जैसिंडा ने कहा कि न्यूजीलैंड उच्चायोग को ऑक्सीजन की मांग के लिए किसी और माध्यम का इस्तेमाल करना चाहिए था। दरअसल, न्यूजीलैंड उच्चायोग में कांग्रेस पार्टी के युवा मोर्चा ने ऑक्सीजन पहुंचाई थी और इसे लेकर विवाद हो गया था।

corona logo

भारतीय विदेश मंत्रालय ने उच्चायोगों और दूतावासों में कोविड से जुड़ी मेडिकल आपूर्ति के लिए सोशल मीडिया पर लिखने को लेकर रविवार को कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद भारत स्थित न्यूजीलैंड उच्चायोग ने ट्वीट कर माफी मांगी। न्यूजीलैंड दूतावास ने ऑक्सीजन की मांग वाली पोस्ट डिलीट कर स्पष्टीकरण में एक ट्वीट किया था।

रेडियो न्यूजीलैंड के अनुसार, पूरे मामले में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार से विवाद को लेकर खेद जताया है. न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत स्थित उसके उच्चायोग में स्टाफ की सुरक्षा, सेहत और उनकी देखभाल सरकार की प्राथमिकता में है.