निक्की हेली ने चीन के आगे नहीं झुकने पर भारत की प्रशंसा की, देखिए क्या कहा…

हेली ने बुधवार को ट्वीट किया, “भारत द्वारा चीनी कंपनियों के 59 लोकप्रिय ऐप्स पर प्रतिबंध लगाना देखकर अच्छा लगा जिसमें टिकटॉक भी शामिल है, जो भारत को अपने सबसे बड़े बाजारों में मानता है।”

Avatar Written by: July 2, 2020 12:43 pm
Nikki Haley and PM Modi

वाशिंगटन। अमेरिकी कैबिनेट में सेवा देने वालीं पहली भारतीय-अमेरिकी और रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने 59 चीनी ऐप्स को प्रतिबंधित करने के भारत के फैसले की सराहना की है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने दिखाना जारी रखा है कि वह ‘चीन की आक्रमकता के आगे नहीं झुकेगा।’

Nikki Haley and PM Modi

हेली ने बुधवार को ट्वीट किया, “भारत द्वारा चीनी कंपनियों के 59 लोकप्रिय ऐप्स पर प्रतिबंध लगाना देखकर अच्छा लगा जिसमें टिकटॉक भी शामिल है, जो भारत को अपने सबसे बड़े बाजारों में मानता है।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत का यह दिखाना जारी है कि वह चीन की आक्रामकता के आगे नहीं झुकेगा व नहीं पीछे हटेगा।”

Nikki Haley

हेली की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो द्वारा भारत के इस कदम की सराहना करने के एक दिन बाद आई। पोम्पियो ने कहा था कि यह ‘क्लीन ऐप’ पॉलिसी देश में जासूसी करने वाली चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के खिलाफ भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देगी।

Latest