newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Countries Like Kailasa : नित्यानंद का कैलासा अनोखा नहीं, विश्व में इन लोगों ने भी बसा रखा है अपना देश, जानें…

Countries Like Kailasa : यहां पर कुत्तों को भी नागरिकता दी जाती है। इस देश को बसाने वाला केविन बॉघ खुद को तानाशाह बुलाना पसंद करता है और हमेशा आर्मी ड्रेस में रहता है। इस देश में घूमने आने वालों का स्वागत वह खुद ही करता है। इस देश की सीमा 2.28 एकड़ है और इसकी अलग करेंसी वैलोरा है।

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से एक नाम बेहद चर्चा में है ,नित्यानंद का कैलासा। इसके पीछे वजह है कैलासा नाम का वह देश, जिसे नित्यानंद ने कल्पनालोक में बसा रखा है। जमीन पर तो कैलासा का कोई रूप-स्वरूप नहीं है। लेकिन यूनाइटेड नेशंस तक इस देश की पहुंच होने का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस देश की ई-नागरिकता भी लोगों को दी जा रही है। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि पांच अन्य लोगों ने भी ऐसे ही अलग देश बनाने का दावा किया है। आइए आज जानते हैं इन देशों और इनको बसाने वाले लोगों के विषय में…

रिपब्लिका ग्लेशियर

गौर करने वाली बात ये है कि यह देश चिली और अर्जेंटीना के बीच एक पर्यावरण एक्टिविस्ट ने बसाया है। यहां की कुल आबादी एक लाख बताई जाती है। इसकी स्थापना साल 2014 में हुई थी। इसे जल भंडार की रक्षा के मकसद से बनाया गया था। इस देश का अपना पासपोर्ट भी है और ऑनलाइन अप्लाई करके यहां की सदस्यता ली जा सकती है। मैडिरा आइलैंड पर बसा है प्रिंसिपलिटी ऑफ पोंटिन्हा इस देश को एक स्कूल टीचर ने बसाया है। असल में मैडिरा आइलैंड पर पोटिंह का टापू और किला पुर्तगाल की प्रॉपर्टी थी। बाद में पुर्तगाल के राजा ने इसे बेच दिया था। साल 2000 में एक स्कूल टीचर जिसका नाम रेनाटो डी बैरोस ने खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने एक अलग देश के रूप में बसा दिया। इस देश को मालिक खुद को प्रिंस बोलना अच्छा लगता है।

लिबरलैंड

आपको बता दें कि यह देश क्रोएिशया और सर्बिया के बीच में डैन्यूब नदी किनारे बसा हुआ है। इस देश को विट जेडलिका ने 13 अप्रैल 2015 को बताया था। लिबरलैंड दो देशों के बीच लड़ाई में नो मेंस लैंड बना था। जेडलिका द्वारा इसे माइक्रोनेशन बनाने के बाद यहां की आबादी अब ढाई लाख के आसपास है। दिलचस्प बात यह है कि लिबरलैंड के लोगों पर अलग टैक्स, प्रॉपर्टी रूल्स के साथ-साथ अगल नागरिक रूल भी लागू होते हैं।

रिपब्लिक ऑफ मोलोशिया

अगर देश बनने की कहानी की बात चल जाए तो इस देश की कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प है। यहां की कुल आबादी 34 है, जिसमें 30 इंसान और 4 कुत्ते रहते हैं। यहां पर कुत्तों को भी नागरिकता दी जाती है। इस देश को बसाने वाला केविन बॉघ खुद को तानाशाह बुलाना पसंद करता है और हमेशा आर्मी ड्रेस में रहता है। इस देश में घूमने आने वालों का स्वागत वह खुद ही करता है। इस देश की सीमा 2.28 एकड़ है और इसकी अलग करेंसी वैलोरा है। यहां पर बैंक ऑफ मोलोशिया भी है, प्रिंटेड नोट और चिप वाले सिक्के भी यहां चलते हैं।