नई दिल्ली। मंगलवार को भौतिकी (Physics) में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया। भौतिकी में संयुक्त रूप से रोजर पेनरोज ( Roger Penrose), रेनहार्ड जेनजेल (Reinhard Genzel) और एंड्रिया घेज (Andrea Ghez) यानी इन तीन लोगों को फिजिक्स में की गई रिसर्च के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं इससे पहले सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल विजेता का ऐलान किया गया था। यह पुरस्कार हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को दिया जाएगा।
BREAKING NEWS:
The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2020 #NobelPrize in Physics with one half to Roger Penrose and the other half jointly to Reinhard Genzel and Andrea Ghez. pic.twitter.com/MipWwFtMjz— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2020
रेनहार्ड जेनजेल और एंड्रिया घेज को इस साल का भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से इसलिए सम्मानित किया गया है, क्योंकि इन दोनों वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट को खोज निकाला।रोजर पेनरोज को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार इस लिए दिया जा रहा है, क्योंकि इन्होंने बताया था कि ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थिअरी ऑफ रिलेटिविटी को प्रिडिक्ट किया जा सकता है।
बता दें कि नोबेल विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है जो चिकित्सा के अलावा शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।