Nobel Prize 2022 : साल 2022 के साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार घोषित, फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नॉक्स ने जीता अवार्ड

Nobel Prize 2022 : एनी कहती हैं कि उनके जेहन में यह बात हमेशा रहती है कि लेखन एक राजनीतिक कार्य है, जो सामाजिक असमानता के लिए हमारी आंखें खोलता है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह भाषा को ‘चाकू’ के रूप में इस्तेमाल करती हैं।

Avatar Written by: October 6, 2022 9:15 pm

नई दिल्ली। साल 2022 के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है, और अब इस साल साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा भी हो गई है। साहित्य में फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नॉक्स को साल 2022 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। एनी एर्नॉक्स का जन्म साल 1940 में हुआ था और वे नॉरमैंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ीं। एनी कहती हैं कि उनके जेहन में यह बात हमेशा रहती है कि लेखन एक राजनीतिक कार्य है, जो सामाजिक असमानता के लिए हमारी आंखें खोलता है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह भाषा को ‘चाकू’ के रूप में इस्तेमाल करती हैं।


गौरतलब है कि पिछले साल साहित्य में नोबेल पुरस्कार तंजानिया में जन्मे ब्रिटिश उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह को दिया गया था। वह 1986 के पुरस्कार विजेता वोले सोयिंका के बाद से पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अश्वेत अफ्रीकी लेखक थे, और 1993 के पुरस्कार विजेता टोनी मॉरिसन के बाद से चौथे अश्वेत लेखक थे।

नोबेल के शुरुआती दिनों में श्वेत और अश्वेतों के बीच भेदभाव की कुछ बातें होती रहीं थी। लेकिन अब्दुलरज्जाक को नोबेल दिए जाने के बाद से इस तरह की बातों पर कुछ विराम लग था।

वहीं कुछ श्रोतों के मुताबिक फैक्ट चैक वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के संस्थापक प्रतीक सिन्हा, जुबैर नोबेल शांति पुरस्कार के दावेदारों की लिस्ट में शामिल किया गया है। प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर तथा भारतीय लेखक हर्ष मंदर इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के संभावित विजेताओं में शामिल हैं।

विजेता के नाम की घोषणा से पहले जारी की गई संक्षिप्त सूची से इस बात के संकेत मिल रहे हैं। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा सात अक्टूबर को नॉर्वे के ओस्लो में की जाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत को एक और नोबेल पुरस्कार इस वर्ष मिलता है या नहीं।