newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pakistan: सैन्य शक्ति बढ़ाने पर जोर दे रहा पाकिस्तान, किया बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-3 का सफल परीक्षण

Pakistan: पाकिस्तान लगातार लड़ाकू विमान का परीक्षण करता रहता है। अब पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-3 का सफल उड़ान परीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य हथियार प्रणाली के विभिन्न डिजाइन और तकनीकी मानकों को सत्यापित करना था।

नई दिल्ली। पाकिस्तान लगातार अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने का काम कर रहा है। अपनी मजबूती को दुनिया के सामने लाने के लिए पाकिस्तान लगातार लड़ाकू विमान का परीक्षण करता रहता है। अब पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-3 का सफल उड़ान परीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य हथियार प्रणाली के विभिन्न डिजाइन और तकनीकी मानकों को सत्यापित करना था। बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-3 के परीक्षण की वीडियो भी सामने आई है। खुद पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण सरकार और कानून-न्याय के लिए संघीय मंत्री फसाद हुसैन ने वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर पर शेयर किया है।

पाक मंत्री ने शेयर किया वीडियो

उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- अल्हम्दोलिल्लाह एक और मील का पत्थर….. पाक सेना पाकिस्तान के हर नागरिक का गौरव है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सफल परीक्षण होने के बाद पाकिस्तानी सेना नारे लगा रही है। सेना एक ही सुर में कह रही है पाकिस्तान जिंदाबाद। बता दें कि बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-3 2,750 किलोमीटर तक के लक्ष्य पर हमला कर सकती है। उदाहरण के लिए  मिसाइल भारत के पूर्वोत्तर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे दूर के बिंदु तक पहुंचने में सक्षम है।


पाक में गर्मायी सियासत

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में सियासत गर्मायी हुई है। पाक पीएम इमरान खान इस्तीफा दे सकते हैं। पाकिस्तान नेशनल असेंबली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग जारी है। हालांकि खुद इमरान असेंबली से नदारद है। अब देखना होगा कि इमरान खान पाक के पीएम रहते है या फिर सत्ता से बेदखल होते हैं।