Viral Video: पाकिस्तानी कलाकार ने रबाब पर बजाया भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’, इंटरनेट पर अब आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक विदेशी अभिवादन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस अभिवादक ने अपने वीडियो से सोशल मीडिया यूजर का दिल बाग-बाग कर दिया है। अपने वीडियो में नजर आ रहा संगीतकार पड़ोसी देश पाकिस्तान का है।

रितिका आर्या Written by: August 16, 2022 11:58 am

नई दिल्ली। भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ (75th year of Freedom) को मना रहा है। पूरा देश आजादी के रंगों में रंगा हुआ है। एक ओर जहां हर तरफ तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे हैं तो वहीं, सोशल मीडिया पर एक विदेशी अभिवादन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस अभिवादक ने अपने वीडियो से सोशल मीडिया यूजर का दिल बाग-बाग कर दिया है। अपने वीडियो में नजर आ रहा संगीतकार पड़ोसी देश पाकिस्तान का है। जो कि रबाब पर भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन बजाते हुए देखा जा सकता है। अब इस पाक सिंगर का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

क्या है वायरल हो रहे वीडियो में…

सोशल मीडिया पर छाया हुआ ये वीडियो पाकिस्तानी रबाब संगीतकार सियाल खान (Pakistani Musician Siyal Khan) का है। वीडियो में संगीतकार भारतीय राष्ट्रगान “जन गण मन” की धुन निकालते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है सियाल खान शांतिपूर्ण पहाड़ और वनस्पति पृष्ठभूमि के बीच बैठे हुए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “यहाँ सीमा पार मेरे दर्शकों के लिए एक उपहार है।”

वीडियो को मिल रहा है लोगों का खूब प्यार         

पाकिस्तानी सिंगर जो वाद्य यंत्र रबाब बजा रहा है वो एक तार वाला वाद्य है जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कश्मीर में अत्यधिक लोकप्रिय है। अब पाकिस्तानी रबाब संगीतकार सियाल खान का ये जन गण मन की धुन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अकेले ट्विटर पर ही वीडियो को 11 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है जबकि 65 हजार यूजर्स ने इस वायरल वीडियो को लाइक किया है।

यहां देखें वीडियो

दोनों मुल्कों से मिल रहे ढेरों कॉमेंट्स

अब इस वीडियो को भारतीयों और पाकिस्तानियों दोनों ही मुल्कों की तरफ से एक समान प्यार मिल रहा है। इस शानदार प्रदर्शन वाले वीडियो पर ढेरों कॉमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर  कमेंट करते हुए लिखा है, “पाकिस्तानी संगीतकार सियान खान ने रबाब पर भारत के भारतीय राष्ट्रगान को उपहार दिया।” वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, “सीमा पार से ढेर सारा प्यार..सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!” वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो पर लिखा है, “बोर्डर पार से शानदार उपहार।”