PM Modi in Sydney: ऑस्ट्रेलिया में ‘मोदी मैजिक’ के बीच पीएम एंथनी अल्बनीज की भगवा रंग की टाई ने खींचा सबका ध्यान
PM Modi in Sydney: इस पूरे कार्यक्रम में सभी लोगों का ध्यान ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज की भगवा रंग की टाई की ओर भी गया। दरअसल, उनकी भगवा रंग की टाई ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जिसकी चर्चा अभी सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिवसीय विदेश दौरे के अंतर्गत कल ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी पहुंचे थे। जहां उनका ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने गर्मजोशी से स्वागत किया था। इसके अलावा वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने भी पीएम मोदी की स्वागत किया था। वहीं, आज पीएम मोदी अपने समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ सिडनी स्थित ओलंपिक ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे हैं। जहां रंगारंग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में 20 हजार से भी अधिक लोग मौजूद थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने अपने संबोधन की शुरुआत से लेकर अंत तक पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को अपना परम मित्र और बॉस बताया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में अहम किरदार निभाया है। वहीं, इस खास मौके पर सिडनी का नाम लिटल इंडिया रखा गया, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जिसका जिक्र पीएम एंथनी अल्बनीज ने भी अपने संबोधन में भी किया था। अपने संबोधन में एंथनी अल्बनीज ने अपने संबोधन में ऑस्ट्रेलिया और भारत के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में अपनी संकल्पबद्धता का भी प्रदर्शन किया।
वहीं, इस पूरे कार्यक्रम में सभी लोगों का ध्यान ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज की भगवा रंग की टाई की ओर भी गया। दरअसल, उनकी भगवा रंग की टाई ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जिसकी चर्चा अभी सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। ध्यान रहे कि भगवा रंग को लेकर भारत में अक्सर विवाद होता रहता है। अभी हाल ही में शाहरुख खान की पठान फिल्म में भगवा बिकिनी को लेकर जमकर बवाल हुआ था।
#WATCH ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज उनके साथ मौजूद रहे। pic.twitter.com/2kS14hdhGr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2023
ऐसी सूरत में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज की भगवा रंग की टाई ने सभी का ध्यान अपनी खींचा है। बहरहाल, अब आगामी दिनों दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम