newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Germany: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ PM मोदी ने की चाय पर चर्चा, लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

Germany: इसी बीच अब पीएम मोदी की एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) के साथ बैठे दिखाई दे रहे है। तस्वीर पर नजर डाले तो पीएम मोदी, इमैनुएल मैक्रों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों नेताओं का अलग अंदाज दिखाई दे रहा है।

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की। इसी बीच जर्मनी दौरे से उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर भारत के बढ़ते कद का अंदाज लगाया जा सकता है। दरअसल, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाने के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद बेताब दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से बात कर रहे होते हैं, तभी पीछे से अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन अचानक से पीएम मोदी के पास पहुंचे है और उनसे हाथ मिलाने लगते है। पीएम मोदी भी उनसे हाथ मिलाने के लिए अपना आगे बढ़ते है फिर दोनों नेता बातचीत करने लगते है।

इसी बीच अब पीएम मोदी की एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) के साथ बैठे दिखाई दे रहे है। तस्वीर पर नजर डाले तो पीएम मोदी, इमैनुएल मैक्रों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों नेताओं का अलग अंदाज दिखाई दे रहा है। हालांकि पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी किसी दूसरे देश के नेता के साथ बैठकर चाय पीते नजर आए हो। वहीं अब पीएम मोदी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

लोगों के रिएक्शन-

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की चाय पीते हुए इस फोटो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

आपको बता दें कि इससे पहले जब पीएम मोदी जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पहुंचे थे। तो उनका जोर तरीके से स्वागत किया था। एयरपोर्ट से लेकर होटल पहुंचने तक प्रधानमंत्री के स्वागत में भारतीय समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया था। जहां उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई थीं। इसके अलावा इमरजेंसी के काले दौर को याद कर पूर्व की कांग्रेस सरकार को निशाने पर भी लिया।