अबु धाबी। पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस से भारत लौटते वक्त यूएई की राजधानी अबु धाबी पहुंचे हैं। वो यहां एक दिन के दौरे पर आए हैं। हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी अबु धाबी के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते होने की भी उम्मीद है। मोदी के दौरे से पहले यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी ने कहा कि भारत से गैर कच्चा तेल व्यापार में 2030 तक 100 अरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल करना है। जेयूदी ने कहा कि भारत और यूएई के बीच सीईपीए समझौता नए युग को आकार देगा।
PM Modi arrives in Abu Dhabi on official visit
Read @ANI Story | https://t.co/Q7sk4y2eYt#PMModi #AbuDhabi pic.twitter.com/DHzvRobgjW
— ANI Digital (@ani_digital) July 15, 2023
सीईपीए समझौता भारत और यूएई के बीच 1 मई 2022 से लागू हुआ था। मोदी और शेख नाहयान ने इस पर दस्तखत किए थे। जेयूदी ने कहा कि इसमें कोई शक नही कि दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। सीईपीए के तहत 80 फीसदी व्यापारिक वस्तुओं पर टैरिफ कम कर या हटाने का फैसला हुआ था। नए प्लेटफॉर्म और निजी क्षेत्र के लिए सरकारी खरीद को भी खोलने का इसमें समझौता है। जेयूदी ने कहा कि खुदरा, उद्योग, खाद्य सुरक्षा, प्रोद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में यूएई का निवेश हो सकता है।
WATCH | Dubai’s Burj Khalifa displayed the colours of the Indian national flag yesterday ahead of PM Modi’s official visit to the country pic.twitter.com/xQ9e7cJ6uH
— ANI (@ANI) July 15, 2023
इस बीच, मोदी के यूएई दौरे से पहले दुबई के प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा को भारतीय तिरंगे के रंग में सराबोर किया गया। इससे पहले भी कई बार बुर्ज खलीफा को भारतीय ध्वज के रंगों में रंगा जा चुका है। आज शाम को मोदी और शेख नाहयान इस दौरे के समय हुए समझौतों के बारे में एलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इसमें रणनीतिक सहयोग पर भी काफी जोर दिया जाएगा। मोदी का पीएम पद संभालने के बाद यूएई का ये पांचवां दौरा है।