newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Narendra Modi Honoured With Cyprus Highest Civilian Award : पीएम नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा

PM Narendra Modi Honoured With Cyprus Highest Civilian Award : भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान केवल नरेंद्र मोदी का नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। सभी भारतीयों की ओर से मैं इस सम्मान को अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं। पीएम मोदी का साइप्रस दौरा इसलिए भी बहुत अहम है क्योंकि पिछले दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली साइप्रस यात्रा है।

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल साइप्रस के दौरे पर हैं। इस दौरान साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान केवल नरेंद्र मोदी का नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। सभी भारतीयों की ओर से मैं इस सम्मान को अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं। पीएम मोदी का साइप्रस दौरा इसलिए भी बहुत अहम है क्योंकि पिछले दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली साइप्रस यात्रा है।

मोदी बोले, यह सम्मान भारतीय के सामर्थ्य और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारे देश के सांस्कृतिक भाईचारे और वसुधैव कुटंबकम की विचारधारा का सम्मान है। मैं इस सम्मान को भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों को, हमारे साझा मूल्यों और हमारी पारस्परिक समझ को समर्पित करता हूं। यह सम्मान शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान को भारत और साइप्रस के संबंधों के प्रति एक जिम्मेदारी के रूप में इसका महत्व समझता हूं और इस भाव से इसे स्वीकार करता हूं।

नरेंद्र मोदी जब 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने, तब से लेकर अब तक उनको बहुत से देशों के द्वारा उनके सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इस सम्मान से पहले इसी साल मोदी श्रीलंका, मॉरीशस और बारबाडोस देशों के दौरे पर गए थे। श्रीलंका में पीएम मोदी को मित्र भूषण, मॉरीशस में द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन तथा बारबाडोस में ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस के सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया था। इसी तरह पिछले साल मोदी भी पीएम मोदी को बहुत से अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले थे। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक प्रभाव को दर्शाते हैं।