Connect with us

दुनिया

Queen Elizabeth death: 25 साल की उम्र में बनीं क्वीन, 96 साल में मौत, जानें महारानी एलिजाबेथ की कहानी

Queen Elizabeth death: ब्रिटेन के 1200 साल के इतिहास में वो पहली महारानी थी जिनका राज 70 वर्षों तक चला। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन के मेफेयर में हुआ था। 29 नवंबर 1947 में उनकी शादी ग्रीक और डेनमार्क के प्रिंस फिलिप से हुई थी। 2 जून 1953 को वेस्टमिंस्टर एब्बे में उनकी महारानी के तौर पर ताजपोशी हुई।

Published

elizabeth 2

नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II के  निधन के बाद से पूरी दुनिया में शोक की लहर है। उनके निधन बाद मानों एक पूरे युग का अंत हो गया। 96 साल की आयु में क्वीन एलिजाबेथ-II ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ब्रिटेन की महारानी का निधन स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने महारानी को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। उनके निधन के बाद से ब्रिटेन में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। किसी को यकीन नहीं हो रही है कि 70 सालों से ब्रिटेन की कुर्सी संभाल रही महारानी एलिजाबेथ-II किसी ओर सफर की तरफ रुखसत हो चुकी है। महारानी के निधन पर पीएम लिज ट्रस ने भी दुख जताया है। विश्व के तमाम राष्ट्राध्यक्षों ने महारानी एलिजाबेथ-II के निधन पर संवेदना जताई है।

भारत भी उन देशों में शामिल है जिससे उनका गहरा संबंध रहा है। आजादी के बाद से एलिजाबेथ-II तीन बार भारत के दौरे पर आई है। इसके साथ ही ये दिखाता है कि उनके दिल में भारत के प्रति कितना सम्मान था।

ब्रिटेन के 1200 साल के इतिहास में वो पहली महारानी थी जिनका राज 70 वर्षों तक चला। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन के मेफेयर में हुआ था। 29 नवंबर 1947 में उनकी शादी ग्रीक और डेनमार्क के प्रिंस फिलिप से हुई थी। 2 जून 1953 को वेस्टमिंस्टर एब्बे में उनकी महारानी के तौर पर ताजपोशी हुई।

Queen Elizabeth II Death

09 सितंबर 2015 को एलिजाबेथ ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली साम्राज्ञी बनी। ब्रिटेन के 14 प्रधानमंत्रियों ने महारानी एलिजाबेथ-II के शासन में अपना कार्यकाल पूरा किया। मौजूदा पीएम लिज ट्रस इसी क्रम में 15 हैं।

बता दें कि ब्रिटेन के लोगों को अपनी महारानी से गहरा लगाव था। देश की कई पीढ़ियां एलिजाबेथ-II की छत्रछाया में पली-बढ़ी। ऐसे में क्वीन को खोने का गम पूरे ब्रिटेन को है। महारानी एलिजाबेथ-II अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनकी यादें हमेशा साथ रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement