Connect with us

दुनिया

America Firing : अमेरिका में चीनी नववर्ष के दौरान की गई ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोगों के मारे जाने की खबर

America Firing : फायरिंग घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

Published

कैलिफोर्निया। अमेरिकन सिद्धि में बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार रात भारी गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में फिलहाल नौ लोगों के मरने की बात सामने आई है। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी में मुताबिक गोलीबारी की यह घटना रात 10 बजे के बाद हुई है। गोली बरसाने वाले शख्स के हाथ में मशीनगन होने का दावा किया जा रहा है। लॉस एंजेल्स टाइम्स के मुताबिक गोलीबारी मोन्टेरे पार्क में चीनी नववर्ष मनाए जाने की जगह पर हुई। जहां घटना हुई वहां दिन में जश्न के दौरान दसियों हजार लोग मौजूद थे।

आपको बता दें कि यह पार्क लॉस एंजेल्स डाउनटाउन से करीब 11 किमी दूरी पर है। गोली चलाने वाले के पास थी मशीनगन इस बीच गोलीबारी के घटना वाली गली में रेस्टोरेंट मालिक सुंग वोन चोई ने इसके बारे में जानकारी दी है। चोई ने लांस एंजिलिस टाइम्स को बताया कि तीन लोग दौड़ते हुए उनकी दुकान पर पहुंचे और दरवाजा बंद कर लेने के लिए कहा। उन लोगों ने चोई से यह भी बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति के पास मशीनगन है। उन्होंने कहा कि घटना डांस क्लब में हुई लगती है। वहीं, कुछ अन्य सूत्रों ने करीब 16 लोगों को गोली लगने की बात कस्वीकार की है।


हफ्ते भर में दूसरी बार फायरिंग घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बीते सोमवार को कैलिफोर्निया शहर में ही एक घर में फायरिंग हुई थी। इस दौरान मां-बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को पुलिस ने टारगेट किलिंग बताया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement