newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इराक में हुआ रॉकेट हमला, दो अमेरिकी सैनिकों की हुई मौत

इराक स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमले हुए है। जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है।  मीडिया ने इस बात की जानकारी दी।

वॉशिंगटन। इराक स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमले हुए है। जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है।  मीडिया ने इस बात की जानकारी दी। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के हवाले से बुधवार को मीडिया ने कहा कि इराक के कैंप ताजी पर रॉकेट से हुए हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक ब्रिटिश सर्विस का सदस्य मारा गया है। वहीं सैन्य अड्डे पर हुए इस हमले में एक दर्जन से अधिक सैनिक घायल हो गए है।

iraq

बता दें की यह पहली बार नहीं है जब इराक में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर पहले भी हमलें हो चुके है। अक्टूबर से अबतक 19 बार हमले हो चुका है।

iraq attack

इससे पहले समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिका के नेतृत्व वाले कोलेशन फोर्स के एक प्रवक्ता के ट्वीट के हवाले से कहा कि कैंप ताजी बेस पर शाम 7:35 बजे (स्थानीय समयानुसार) कोलेशन ट्रप पर 15 से अधिक छोटे रॉकेटों से हमला किया गया।