newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले सऊदी अरब ने भारत पर लिया ये बड़ा फैसला

Saudi Arabia: जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले सऊदी अरब ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल सऊदी अरब ने रियाद के नोट पर छपे भारत के गलत नक्शे को वापस ले लिया है। बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन 21-22 नवंबर को होने जा रहा है।

नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) से पहले सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल सऊदी अरब ने रियाद के नोट पर छपे भारत के गलत नक्शे को वापस ले लिया है। बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन 21-22 नवंबर को होने जा रहा है। 15वीं जी 20 सम्मेलन की अध्यक्षता सऊदी अरब करेगा। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि 20 रियाल के बैंक नोट पर भारत का गलत मैप प्रकाशित हो गया था। इन नोट पर पूरी दुनिया का नक्शा प्रकाशित किया गया है। लेकिन इन नोट में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया है। भारत ने इस पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद नोट को वापस ले लिया गया है। सऊदी अरब के सामने रियाद में भारतीय राजदूत औसाफ सईद ने यह मामला उठाया था।

Twenty Riyals

एक तरफ जहां विवादित बैंक नोट में किंग सलमान और जी-20 सऊदी समिट का लोगो था, तो ओर जी-20 देशों को वैश्विक मैप था। मैप में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok), गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को अलग देश के रूप में दिखाया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब न सिर्फ नोट को वापस लिया गया, बल्कि उसकी छपाई को बंद भी करा दिया है।

Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman

सऊदी अरब के इस फैसले के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने जानकारी दी है। अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इस मसले को लेकर सऊदी अरब के अधिकारियों से बातचीत की गई थी। रियाद के साथ-साथ नई दिल्ली में भी सऊदी के अधिकारियों से इस पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया है कि गलत नक्शे वाले बैंकनोट को वापस ले लिया गया है।