War Mongering: रूस-यूक्रेन तनाव के बीच ब्रिटेन की एंट्री, पुतिन को दी चेतावनी; अमेरिका ने भेजी सैन्य मदद

यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव और बढ़ गया है। वहीं, अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी रूस को यूक्रेन पर हमला न करने की चेतावनी दे दी है। ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा कि अगर रूस इलाके से पीछे नहीं हटता, तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

Avatar Written by: January 23, 2022 7:41 am
ukraine

लंदन। यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव और बढ़ गया है। वहीं, अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी रूस को यूक्रेन पर हमला न करने की चेतावनी दे दी है। ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा कि अगर रूस इलाके से पीछे नहीं हटता, तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आदेश पर और सैनिक यूक्रेन की सीमा पर तैनात किए जाने की खबर है। कुल मिलाकर हालात अब जंग की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। अगर दोनों देशों में जंग होती है, तो विश्व युद्ध के बाद ऐसा मौका होगा, जब यूरोप किसी जंग की आग में झुलस सकता है।

Boris Johnson

ब्रिटेन ने एक तरफ रूस को यूक्रेन पर हमला न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निर्देश पर रूस को 2 लाख डॉलर की सैन्य मदद की है। अमेरिका से यूक्रेन को सैन्य साजो सामान की पहली खेप पहुंचाई गई है। इसमें गोला-बारूद भी है। अमेरिका ने कहा है कि अगले हफ्ते यूक्रेन को और सैन्य मदद पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। रूस के सामने दिक्कत ये भी है कि लातविया और एस्टोनिया भी यूक्रेन के पक्ष में खड़े हो गए हैं। जबकि, अन्य पश्चिमी देश भी अमेरिका और ब्रिटेन के साथ मिलकर रूस को घेरे में लेने की तैयारी कर रहे हैं।

biden putin

खास बात ये भी है कि ब्रिटिश विदेश मंत्री ट्रस ने रूस के अलावा चीन को भी घेरा है। ट्रस ने कहा कि रूस और चीन लगातार लोकतांत्रिक परंपराओं को मानने वाले देशों के खिलाफ कदम उठा रहे हैं। ट्रस ने कहा कि यूक्रेन की सीमा के पास रूस के जमावड़े से तनाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा क चीन और रूस मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देश साझा सैन्य अभ्यास और आपसी रिश्तों को बढ़ाकर प्रशांत महासागर और अंतरिक्ष में कब्जा बढ़ाने की कोशिश भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस को इतिहास देखना चाहिए और सोवियत संघ का हश्र याद करना चाहिए।