newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Terrorists Shot 23 People In Balochistan : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों ने 23 लोगों को गोलियों से भूना, 10 गाड़ियों में लगाई आग

Terrorists Shot 23 People In Balochistan : बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस हमले से साफ है कि पंजाब प्रांत के लोगों को जानबूझ कर निशाना बनाया गया है। उन्होंने आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ये टारगेट किलिंग है। इस घटना में शामिल आतंकी और उनके मददगारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन की खबर के अनुसार मूसाखेल जिले में बसों और अन्य वाहनों में सवार यात्रियों को आतंकियों ने चेकिंग के नाम पर गाड़ियों से नीचे उतारा, उनके आईडी कार्ड चेक किए और उसके बाद 23 लोगों को गोलियों से भून डाला। इस घटना के संबंध में मूसाखेल के एक वरिष्ठ अधिकारी नजीबुल्लाह काकर ने यह घटना पंजाब प्रांत को बलूचिस्तान से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की है। यहां अआतंकवादियों ने पंजाब से आने और जाने वाली बसों, ट्रकों समेत अन्य वाहनों को रोककर पंजाब से आए लोगों की पहचान की और उनकी हत्या कर दी।

इन खूंखार आतंकवादियों का 23 लोगों की हत्या के बाद भी मन नहीं भरा और इन्होंने 10 से ज्यादा गाड़ियों में आग भी लगा दी। इस घटना की बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस हमले से साफ है कि पंजाब प्रांत के लोगों को जानबूझ कर निशाना बनाया गया है। उन्होंने आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ये टारगेट किलिंग है। इस घटना में शामिल आतंकी और उनके मददगारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बलूचिस्तान की सरकार दोषियों को सख्त से सख्त सजा देगी।

आपको बता दें कि इससे पहले ही इसी तरह का हमला हो चुका है जिसमें पंजाब प्रांत के लोगों को निशाना बनाया गया था। लगभग चार महीने पहले अप्रैल 2024 में, नोशकी के पास एक हथियारबंद आतंकवादियों ने एक बस को रोककर उसमें सवार यात्रियों का आईडी कार्ड चेक किया था। इसके बाद बस से नीचे लाकर नौ यात्रियों को मौत के घाट उतार दिया था। ये सभी 9 लोग भी पंजाब प्रांत के ही रहने वाले थे।