newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

New Year 2025 Celebration: दुनिया में सबसे पहले क्रिसमस आइलैंड पर हुआ नए साल का स्वागत, जानिए दुनियाभर में कितने बजे होगा सेलिब्रेशन

New Year 2025 Celebration: नए साल के अवसर पर दुनिया भर के कई शहरों में शानदार आयोजन किए जा रहे हैं। सिडनी में सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस पर भव्य आतिशबाजी हुई, जिसे लाखों लोगों ने लाइव देखा। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर काउंटडाउन के बाद शानदार आतिशबाजी देखने को मिली। वहीं, रियो डी जेनेरियके कोपाकबाना बीच और कैनबराके लेक बर्ली ग्रिफिन पर भी खास शो आयोजित किए गए।

नई दिल्ली। दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज किरीटीमाटी द्वीप यानी क्रिसमस आइलैंड पर हुआ, जो कि प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है। यहां भारतीय समयानुसार 3:30 बजे नए साल का जश्न शुरू हुआ। यह द्वीप भारत से 7.30 घंटे आगे है। जब भारत में 3:30 बजे सुबह होते हैं, तब वहां घड़ी में रात के 12 बजते हैं और नया साल दस्तक देता है। किरीटीमाटी के बाद न्यूजीलैंड के चैथम द्वीप और फिर ऑकलैंड में भी नए साल का स्वागत किया गया। न्यूजीलैंड के आइकॉनिक स्काई टावर पर भव्य आतिशबाजी ने नए साल के जश्न को खास बना दिया।

दुनिया भर में मनाया जा रहा है नए साल का जश्न

नए साल के अवसर पर दुनिया भर के कई शहरों में शानदार आयोजन किए जा रहे हैं। सिडनी में सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस पर भव्य आतिशबाजी हुई, जिसे लाखों लोगों ने लाइव देखा। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर काउंटडाउन के बाद शानदार आतिशबाजी देखने को मिली। वहीं, रियो डी जेनेरियो के कोपाकबाना बीच और कैनबरा  के लेक बर्ली ग्रिफिन पर भी खास शो आयोजित किए गए।

भारत से पहले इन देशों ने मनाया नया साल

अलग-अलग टाइम जोन के कारण दुनिया के कई देश अलग-अलग समय पर नए साल का स्वागत करते हैं। भारत से पहले करीब 41 देशों में नए साल का जश्न शुरू हो चुका होता है।

कब और कहां हुआ नए साल का जश्न?

समय (भारतीय समयानुसार) स्थान
3:30 किरीटीमाटी द्वीप
3:45 चैथम द्वीप, न्यूजीलैंड
4:30 ऑकलैंड, न्यूजीलैंड
5:30 फिजी और रूस के कुछ शहर
6:30 ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न शहर
8:30 जापान, दक्षिण कोरिया
8:45 पश्चिम ऑस्ट्रेलिया
9:30 चीन, फिलीपींस
10:30 इंडोनेशिया

नए साल का जश्न सबसे आखिरी में दक्षिण प्रशांत में अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप पर मनाया जाएगा।