newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शिंजो आबे के बाद जापान के प्रधानमंत्री होंगे ये शख्स, जल्द होगी घोषणा…

जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (Liberal Democratic Party) ने योशीहिदे सुगा (Yoshihida Suga) को नया पार्टी प्रमुख चुन लिया है।

नई दिल्ली। जापान (Japan) के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने स्वास्थ्य का हवाला देकर प्रधानमंत्री पद छोड़ दिया था। तब से अब तक यही कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर जापान की सत्ता पर प्रधानमंत्री के तौर पर कौन काबिज होगा। अब इस कयास पर विराम लग गया है। जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (Liberal Democratic Party) ने योशीहिदे सुगा (Yoshihida Suga) को नया पार्टी प्रमुख चुन लिया है।

Yoshihida Suga Next PM Japan

योशीहिदे सुगा को नया पार्टी प्रमुख चुन लिए जाने के बाद अब उनका जापान के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाना तय माना जा रहा है। सुगा शिंजो अबे का स्थान लेंगे। अबे ने पिछले महीने ही स्वास्थ्य कारणों के चलते अपने पद को छोड़ने की घोषणा कर दी थी। सुगा को प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी चुनने के लिए सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव में 377 वोट मिले। अन्य दो दावेदारों को संयुक्त 157 वोट मिले।

Yoshihida Suga Next PM Japan

वर्तमान में सुगा अबे की सरकार के मुख्य कैबिनेट सचिव थे। इस जीते के साथ ही लिबरल डेमोक्रेट्स सत्तारूढ़ गठबंधन के बहुमत के कारण बुधवार को सुगा के संसदीय चुनाव में जीतना तय माना जा रहा है। मीडिया की खबरों के अनुसार सोमवार को स्थानीय प्रतिनिधियों की शुरुआती मतगणना से संकेत मिले हैं कि सुगा के पास दो अन्य दावेदारों पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा और पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा पर भारी बढ़त थी। सुगा के अनुसार वे एक सुधारवादी है और उन्होंने नौकरशाही की क्षेत्रीय बाधाओं को तोड़कर नीतियां हासिल करने का काम किया है।

वहीं सुगा ने कहा है कि उनकी शीर्ष प्राथमिकताएं कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ना और इस महामारी से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है। उनका कहना है कि वह एक सुधारवादी हैं और उन्होंने नौकरशाही की क्षेत्रीय बाधाओं को तोड़ कर नीतियां हासिल करने का काम किया है।