newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ajab-Gazab News: राह चलते जानवरों को मारकर खाने की है शौकीन, आदिमानव की तरह जीती है ये अजीबोगरीब लड़की

Ajab-Gazab News: उसकी अजीबोगरीब दिनचर्या के बारे में सुनकर लोग हतप्रभ हैं। ये लड़की अपना जीवन आदिमानव की तरह व्यतीत कर रही है। वो राह चलते जानवरों को मार कर खा जाती है। इतना ही नहीं वो उनकी हड्डियों को आदिमानव की तरह ही  औजार बनाने में इस्तेमाल करती है।

नई दिल्ली। हर इंसान का कोई न कोई शौक जरूर होता है, जिसे वो पूरा करके उन्हें एक अद्भुत खुशी मिलती है। कुछ लोग दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए अजीबोगरीब शौक पालते हैं। लेकिन वहीं, कुछ ऐसे शौक भी होते हैं जिनके बारे में सुनकर ही हैरानी होती है। इंग्लैंड की एक लड़की अपने ऐसे ही एक शौक के चलते मशहूर हो गई है। उसकी अजीबोगरीब दिनचर्या के बारे में सुनकर लोग हतप्रभ हैं। ये लड़की अपना जीवन आदिमानव की तरह व्यतीत कर रही है। वो राह चलते जानवरों को मार कर खा जाती है। इतना ही नहीं, वो उनकी हड्डियों को आदिमानव की तरह ही औजार बनाने में इस्तेमाल करती है। इंग्लैंड के एसेक्स में रहने वाली सारा डे (Sarah Day) नाम की 34 वर्षीय ये लड़की दिखने में बिल्कुल आम लड़कियों जैसी ही है। वो एक स्कूल में बच्चों को इतिहास पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जीवित रहने की कला का भी ज्ञान देती है।

इसके अलावा, वो बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ उन्हें जानवरों का शिकार करना भी सिखाती है। इतना ही नहीं, सारा जंगली इलाकों में भी वक्त बिताती हैं, जानवरों का शिकार वो खुद करती हैं। कहा जाता है कि सारा सड़क चलते जानवरों को अपना शिकार बना लेती हैं। कम से कम हफ्ते में एक बार वो चूहे, कबूतर, गिलहरी को अपना शिकार बनाती हैं और बाद में उसे मार कर पकाकर खा जाती हैं।

सारा के अनुसार, सर्दी के मौसम में उनके फ्रीजर में हिरण, गिलहरी जैसे जानवर पड़े रहते हैं। उन्हें चूहे का मांस गिलहरी के मांस की तरह मीठा लगता है। सारा का कहना है कि चूहे के मांस और चिकन में कोई खास अंतर नहीं लगता है। उनकी इस बेढ़ंगी जीवनशैली की वजह से ही लोग उन्हें आधुनिक ‘आदिमानव’ भी कहते हैं।