newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ajab-Gazab News: प्लेन के साथ सोती है ये अजीब लड़की, खाना-पीना-सोना तो हवाई जहाज के साथ करती है, शादी का भी है इरादा

Ajab-Gazab News: बचपन के खिलौने, कुर्सी मेज आदि जिनके साथ हम ज्यादा वक्त बिताते हैं, उनके साथ हमारी भावनाएं जुड़ जाती हैं। इसी तरह एक लड़की है, जिसे एक हवाई जहाज से प्यार हो गया है। अब वो अपना सारा समय उसी के साथ बिताती है। उसका खाना-पीना, सोना आदि हवाई जहाज के साथ ही होता है।

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार अंधा होता है। कब, कहां, कैसे किससे प्यार हो जाए, कहा नहीं जा सकता। इंसान के अलावा, जानवरों के साथ हमारी भावनाओं का जुड़ना तो आम बात है, लेकिन कई बार निर्जीव चीजों से भी हमारी भावनाएं जुड़ जाती हैं। जैसे बचपन के खिलौने, कुर्सी मेज आदि जिनके साथ हम ज्यादा वक्त बिताते हैं, उनके साथ हमारी भावनाएं जुड़ जाती हैं। इसी तरह एक लड़की है, जिसे एक हवाई जहाज से प्यार हो गया है। अब वो अपना सारा समय उसी के साथ बिताती है। उसका खाना-पीना, सोना आदि हवाई जहाज के साथ ही होता है। हवाई जहाज के रेप्लिका (टॉय) के साथ रहने वाली इस लड़की का नाम Sarah Rodo है और ये जर्मनी के डॉर्टमुंड शहर की रहने वाली है। सारा को प्लेन काफी पसंद है, लेकिन बोइंग-737 के साथ उसका लगाव कुछ अधिक ही देखने को मिला है। इसके अलावा भी, उन्हें हर तरह की निर्जीव वस्तुओं से काफी लगाव है।

दरअसल, Sarah को ‘Objectum Sexual’ पर्सनैलिटी है, जिसमें लोग निर्जीव वस्तुओं के प्रति यौन रूप से आकर्षित होते हैं। Sarah के अनुसार,  उनका Boeing-737 विमान से काफी गहरा लगाव है, वो उससे प्यार करती हैं। हालांकि, Sarah ने अपनी असल जिंदगी में कुछ लोगों के साथ रिलेशनशिप में रहने की कोशिश की है, उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ एयरलाइन से जुड़े व्यक्ति ही समझ सकते हैं। Sarah अपने प्लेन का नाम ‘Dicki’ रखा है। वो हमेशा उसी के साथ सोती हैं। सारा बताती हैं कि पूरे बिस्तर की जगह उनका प्लेन ही ले लेता है।

इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पूरे शरीर पर Boeing-737 के टैटू भी बनवाएं हैं और वो शादी भी इसी प्लेन से करना चाहती हैं। सारा अक्सर Boeing-737 की फ्लाइट से यात्रा पर निकल जाती हैं, ताकि वो अपने प्यार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सकें। सारा कहती हैं कि वैसे तो उन्हें Boeing-737 का हर पहलू पसंद है, लेकिन उन्हें इसका फेस, इंजन और विंग्स कुछ ज्यादा ही अच्छे लगते हैं। सारा का कहना है कि इस प्लेन की आवाज सुनने के लिए सारा कई बार इस प्लेन में सफर कर चुकी हैं।