
वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में बुधवार की रात बड़ी वारदात हुई है। वॉशिंगटन में इजरायल के दूतावास के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने इस वारदात की पुष्टि की है। क्रिस्टी ने इसे जघन्य हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं, अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि इस बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक हत्यारे ने गिरफ्तारी के दौरान फिलिस्तीन को मुक्त करो के नारे लगाए।
#BREAKING: Two Israeli Embassy staff members were just killed outside the Washington DC Capital Jewish Museum in United States. Terrorist shouted “Free Palestine” before killing innocents.pic.twitter.com/KUjln0MxsM
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) May 22, 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी वो पढ़िए।
जानकारी के मुताबिक अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के नॉर्थ-वेस्ट इलाके की थर्ड और फोर्थ स्ट्रीक के पास वारदात हुई। इजरायल के दूतावास कर्मचारियों की जहां हत्या हुई, उसके पास ही अमेरिका के अटॉर्नी और एफबीआई का फील्ड दफ्तर भी है। चश्मदीदों के मुताबिक इजरायल दूतावास कर्मचारियों की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस पहुंची। यहां एफबीआई के कर्मचारी भी जांच के लिए पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो आए हैं, जो घटना के बाद अफरा-तफरी दिखा रहे हैं। वीडियो में पुलिस की तैनाती भी दिख रही है। अमेरिका में हुई इस वारदात के बाद वहां की सरकार इजरायल की सरकार के संपर्क में है।
Israel’s ambassador to the US says one of the victims had just bought a ring to propose in Jerusalem.
“We won’t be afraid — together we will overcome moral depravity,” Yechiel Leiter said after two Israeli embassy staff were shot dead in Washington.https://t.co/sWkTQ0pm3Y pic.twitter.com/rWFxetPClE
— Sky News (@SkyNews) May 22, 2025
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डेनन ने इस हमले को यहूदी विरोधी आतंकवाद का जघन्य मामला बताया है। डैनन ने भरोसा जताया कि अमेरिका के अफसर इस अपराध के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इजरायल के दूत ने कहा कि उनका देश दुनियाभर में अपने नागरिकों और प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए दृढ़ता से काम करता रहेगा। हालांकि, इस घटना से साफ हो गया है कि अमेरिका की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कितनी लचर है। खासकर इस वजह से क्योंकि इजरायल दूतावास के कर्मचारियों की जिस जगह हत्या हुई, वहां अमेरिका सरकार के तमाम दफ्तर हैं। गिरफ्तार शख्स की नारेबाजी से साबित हो रहा है कि ये काम फिलिस्तीन से जुड़े किसी संगठन ने किया है। इस बारे में और जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।