newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ukraine: अब यूक्रेन को PM मोदी का आसरा, विदेश मंत्री बोले- पुतिन से बात करें तो जंग रुकना संभव

पीएम मोदी ने युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलिंस्की से अलग-अलग फोन पर बात की थी। दोनों ही नेताओं से मोदी ने युद्ध रोकने का आग्रह किया था। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सभी मंचों पर भी अपनी ये बात दोहराई है।

कीव। रूसी आक्रमण रुकवाने के लिए अब यूक्रेन ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बयान दिया है कि मोदी रूस के हमले को रुकवाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें और पुतिन से बात करें। यूक्रेनी विदेश मंत्री ने बयान में ये भी कहा है कि यूक्रेन से भारत काफी कृषि उत्पाद खरीदता है। अगर जंग न रुकी, तो काफी नुकसान होगा और इससे कृषि उत्पादों की उपज भी नहीं होगी। जिससे भारत के साथ यूक्रेन का भी नुकसान होगा। इससे पहले दिमित्रो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बात करके भी यही अपील की थी।

बता दें कि पीएम मोदी ने युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलिंस्की से अलग-अलग फोन पर बात की थी। दोनों ही नेताओं से मोदी ने युद्ध रोकने का आग्रह किया था। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सभी मंचों पर भी अपनी ये बात दोहराई है। हर बार वोटिंग में भारत ने रूस या दूसरे पक्ष का साथ नहीं दिया। मोदी ने पुतिन से हाल ही में बातचीत के दौरान भी युद्ध रोककर बातचीत से मसले का हल निकालने के लिए कहा था। रूसी राष्ट्रपति हालांकि, अपने इस रुख पर अड़े हैं कि यूक्रेन अगर उनकी शर्तें मानता है और नाटो से दूरी बनाता है, तभी वो जंग रोकने के बारे में फैसला कर सकते हैं।
kyiv

इस बीच, यूक्रेन पर रूस ने बड़ा आरोप लगाया है कि यूक्रेन की सेना ने भारतीयों का रास्ता रोक दिया। उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में भारतीय फंसे हैं। जबकि, यूक्रेन का दावा है कि उसने 10 हजार भारतीयों को बाहर निकाला है। इसके अलावा रूस की सेना को लेकर यूक्रेनी मीडिया ने दावा किया कि उनके देश की सेना ने बीते 24 घंटे में रूस के 9 फाइटर जेट्स मार गिराए। इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि 10 दिन के जंग में रूस के 10000 सैनिक मारे गए हैं। रूस ने इन दावों को गलत बताया है।