newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ukraine Maa Kali: यूक्रेन ने किया मां काली का अपमान, लताड़ खाने के बाद विवादित ट्वीट को हटाया

Ukraine Maa Kali: बता दें कि यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को मां काली की अभद्र फोटो साझा की थी। इस फोटो में  हिंदू देवी मां काली को अभद्र तौर पर दर्शाया गया था। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दो फोटो शेयर की थी। एक फोटो में बदल दिखाई दे रहे थे। जबकि दूसरी फोटो में मां काली को हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो जैसे दिखाया गया था।

नई दिल्ली। कई बार विदेश धरती से भारत के देवी-देवताओं का अपमान किया चुका है। इस बार रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन ने मां काली का अपमान किया। दरअसल यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय (Ukraine Defense Ministry) की तरफ से मां काली की आपत्तिजनक फोटो साझा की गई थी। यूक्रेन की बेतुकी हरकत से सोशल मीडिया पर लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा। भारतीय यूजर्स यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय भड़क गए थे और इस फोटो को तत्काल हटाने की मांग कर रहे थे। विवाद के बाद आखिरकार यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय को घुटने टेकने पड़े। यूक्रेन ने गलती का एहसास होने के बाद अब मां काली पर किए गए विवाद फोटो वाले ट्वीट डिलीट कर दिया है।

godess kali by ukraine

बता दें कि यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को मां काली की अभद्र फोटो साझा की थी। इस फोटो में  हिंदू देवी मां काली को अभद्र तौर पर दर्शाया गया था। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दो फोटो शेयर की थी। एक फोटो में बदल दिखाई दे रहे थे। जबकि दूसरी फोटो में मां काली को हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो जैसे दिखाया गया था। इस फोटो के सामने आने के बाद भारतीय यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। लेकिन इस ट्वीट के पीछे यूक्रेन का क्या मकसद था ये समझ से परे लगा। रूस के साथ जारी जंग के बीच मां काली की तस्वीर से यूक्रेन का दूर-दूर से वास्तविकता नहीं है। उनकी इस नासमझी को लेकर सोशल मीडिया पर भारत लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।

भारतीय यूजर्स ने गुस्सा जाहिर करते हुए ट्विटर के मालिक एलन मस्क को टैग करते हुए यूक्रेन के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की। इतना ही नहीं कई यूजर्स ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मामले में दखल देने की मांग की और कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया। हालांकि भारतीय यूजर्स के नाराजगी के बाद यूक्रेन की अक्ल ठिकाने पर आई। जिसके बाद उसने इस विवाद ट्वीट को हटा दिया।