newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Watch Video: कनाडा में भारत के तिरंगे और पीएम का किया अपमान तो भारतीय सिख ने दिया करारा जवाब

canada: पुतला जलाते वक्त खालिस्तान जिंदाबाद और भारत विरोधी नारे भी लगाए। खालिस्तानियों समर्थकों की इस कायराना हरकत पर भारत के लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली। कनाडा एक बार फिर से विवादों में आ गया है। इस बार कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की नाक के नीचे खालिस्तानियों की नापाक हरकत सामने आई है। दरअसल दशहरे के मौके पर खालिस्तानियों ने भारत के ध्वज का अपमान किया है। उन्होंने भारत के तिरंगे झंडे में लिपटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को जलाया।  इस शर्मनाक हरकत का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि विजयादशमी के मौके कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय ध्वज में लिपटे एक पुतले को फूंका। जिसमें पीएम मोदी को रावण बताने की कोशिश की।

Modi and justin trudeau

पुतले में पीएम के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA अजित डोभाल का सिर भी लगाया हुआ है। इसके साथ ही कुछ भारतीय एंबेसडरों की फोटो भी पुतले पर लगी हुए नजर आ रही है। पुतला जलाते वक्त खालिस्तान जिंदाबाद और भारत विरोधी नारे भी लगाए।

भारतीय सिख ने दिया करारा जवाब-

वहीं खालिस्तानियों की शर्मनाक हरकत का भारतीय सिख ने करारा जवाब दिया है। इस पुतले के जवाब में इंडियन सिख ज्योति जीत सिंह ने भी खालिस्तानी आंतकी और सिख फॉर जस्टिस का कुख्यात सरगना गुरवंत सिंह पन्नू की फोटो के साथ एक पुतला जलाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वीडियो-

लोगों का फूटा आक्रोश-

खालिस्तानियों समर्थकों की इस कायराना हरकत पर भारत के लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। यूजर्स इस शर्मनाक हरकत की भर्त्सना कर रहे है। प्रीति नाम की यूजर ने लिखा, ”कनाडा, बेहद शर्मनाक, जितनी भर्त्सना की जाएं कम है। हिंदू विरोधी नारों के बीच भारत का झंडा और पीएम मोदी और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के पुतले जलाकर, खालिस्तानी कनाडा में अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग कर रहे हैं।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, कनाडा में खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने भारतीय तिरंगे झंडे में लिपटे पीएम मोदी का और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के पुतलों को हिंदू विरोधी नारों के साथ जला दिया क्या यह उचित है विदेश में यह कृत्य भारत के पीएम के साथ कनाडा में?”

अमित सिंह नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”हिंदू विरोधी नारों के बीच भारत का झंडा और पीएम मोदी और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के पुतले जलाकर, खालिस्तानी कनाडा में अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग कर रहे हैं।”

रिजवान नाम के यूजर ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए लिखा,”तिरंगा हमारे देश की शान है इसका अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं, भारत सरकार कार्रवाई करे तिरंगे का अपमान करने वालों पर?”

ज्ञात हो कि बीते महीने भी खालिस्तानियों की ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई थी, जब ओटावा में भारतीय उच्चायोग के अलावा टोरंटो और वैन्कूवर में काउंसलर की इमारतों के बाहर सड़कों पर खालिस्तानियों ने प्रदर्शन किया था। ये लोग खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे थे। इस दौरान भी खालिस्तानियों ने तिरंगे के साथ प्रधानमंत्री मोदी का भी पुतला भी फूंका था।