
नई दिल्ली। गुजरात, हिमाचल के विधानसभा चुनाव। कई राज्यों में उप चुनाव। इनके नतीजे आ गए हैं। बीजेपी ने गुजरात में 27 साल के शासन के बावजूद 156 सीट जीतकर इतिहास बना दिया है। इसी इतिहास ने अब पश्चिमी देशों की मीडिया को पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेने पर मजबूर कर दिया है। विदेशी मीडिया मोदी का नाम लेकर गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी की जीत की बात कहता दिख रहा है। इनमें अमेरिका का ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ नाम का वो अखबार भी है, जो लगातार भारत और मोदी सरकार विरोधी तत्वों के लेखों को जगह देता रहता है।
साल 2014 में केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद से पश्चिमी और अमेरिकी मीडिया में भारत विरोधी प्रचार लगातार बढ़ा है। देश की छवि को खराब और धूमिल करने वाले आर्टिकल इन मीडिया समूहों की तरफ से लगातार छापे जाते हैं। मोदी की छवि के साथ ही भारत के राज्यों के बारे में भी गलत सलत लिखा और दिखाया जाता है। इस बार मसला गुजरात के चुनाव का रहा। शायद पश्चिमी मीडिया को ये उम्मीद नहीं थी कि बीजेपी पिछली बार के 99 सीटों के मुकाबले कई गुना ज्यादा 156 सीट जीतकर इतिहास रच देगी। अब ऐसा हो गया है, तो ऐसे मीडिया को अपना सुर बदलना पड़ा है।
#NewsKiPathshala: विदेशी मीडिया में हुआ गुजरात चुनाव नतीजों का जिक्र.. जानिए, #PMModi को लेकर क्या कहा गया?@SushantBSinha की ‘न्यूज़ की पाठशाला’ में देखिए, मोदी विरोधी विदेशी अखबारों में मोदी के लिए ये क्या छप गया!#GujaratElectionResult #USA #NarendraModi pic.twitter.com/QxLpd42TVw
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) December 9, 2022
ब्रिटेन के ‘द गार्जियन’, अरब देशों में लोकप्रिय ‘अल-जजीरा’ और तमाम अन्य अखबार और चैनल मोदी का नाम लेकर गुजरात में बीजेपी की जीत की खबरें दिखा और छाप रहे हैं। अमेरिका के वॉशिंगटन पोस्ट तक ने मोदी का नाम लेकर गुजरात में बीजेपी की जीत की बात लिखी है। हालांकि, इस अखबार ने हिमाचल में हुई हार को भी सुर्खियों में जगह देकर खुद को बैलेंस दिखाने की कोशिश की। बता दें कि वॉशिंगटन पोस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स में लगातार भारत और मोदी विरोधी सामग्री छपती रहती है। इस बार इनके सुर थोड़े अलग दिख रहे हैं।