newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Florida Murder: अमेरिका के फ्लोरिडा में श्वेत शख्स ने 3 अश्वेत लोगों की फायरिंग कर ली जान, खुद भी कर ली खुदकुशी

शेरिफ के मुताबिक हत्यारे श्वेत शख्स की पहचान की गई है। वो 20 साल का था। उन्होंने बताया कि हत्यारा एक सेमी ऑटोमेटिक रायफल और ग्लॉक पिस्टल लेकर स्टोर पर पहुंचा था। जनरल स्टोर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद जैक्सनविले में सनसनी फैल गई। लोग मौके से भागते दिखे।

जैक्सनविले। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शख्स ने अश्वेत लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसमें 3 लोग मारे गए। ताबड़तोड़ फायरिंग की ये वारदात जैक्सनविले में हुई। जैक्सनविले में शनिवार शाम को श्वेत शख्स एक जनरल स्टोर के बाहर बंदूक लेकर पहुंचा और फिर फायरिंग की। पुलिस ने इसे नस्लीय घटना बताया है। पुलिस के मुताबिक श्वेत व्यक्ति ने जानबूझकर अश्वेतों को गोलीबारी कर मार डाला। जैक्सनविले के शेरिफ टीके वॉटर्स ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्यारा अश्वेत लोगों से चिढ़ता था। उसके किसी समूह से जुड़े होने के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

शेरिफ के मुताबिक हत्यारे श्वेत शख्स की पहचान की गई है। वो 20 साल का था। उन्होंने बताया कि हत्यारा एक सेमी ऑटोमेटिक रायफल और ग्लॉक पिस्टल लेकर स्टोर पर पहुंचा था। जनरल स्टोर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद जैक्सनविले में सनसनी फैल गई। लोग मौके से भागते दिखे। बताया जा रहा है कि पहले हत्यारे ने स्टोर के बाहर खड़ी कारों पर अंधाधुंध गोली चलाई। जिसके बाद उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 3 लोगों को मौके पर ही मौत की नींद सुला दिया। अचानक घटना की वजह से लोग हतप्रभ रह गए। आसपास का इलाका गोलियों की आवाज से दहल गया। शेरिफ टीके वॉटर्स ने बताया कि पुलिस को हत्यारे की रायफल पर स्वास्तिक का निशान दिखा है। इसके अलावा कुछ लिखित कागज भी उसके पास मिले हैं।

firing by ak 47

जैक्सनविले में हमला करने आए शख्स ने अपने पिता को मैसेज किया था कि वो उसका कम्प्यूटर देखें। जब पिता ने कम्प्यूटर देखा, तो उसमें आपत्तिजनक बातें थीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया, लेकिन उस वक्त तक उनका बेटा फायरिंग कर लोगों की जान ले चुका था। जैक्सनविले में जिस एडवर्ड वॉटर्स यूनिवर्सिटी के पास हत्या की वारदात हुई, वहां अश्वेत लोगों की बड़ी आबादी है। करीब 5 साल पहले भी जैक्सनविले में वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान फायरिंग में 2 लोगों की जान गई थी। उस वक्त भी हत्यारे ने खुदकुशी कर ली थी।