newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who are Chechen Forces: कौन हैं चेचन फोर्स के वो लड़ाके जो पुतिन के एक Order पर यूक्रेन पर बरपाएंगे कहर!

Who are Chechen Forces: दरअसल, चेचन्या पूर्वी यूरोप के कॉकस क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में मौजूद है। ये रशियन फेडरेशन का हिस्सा है। चेचन्या मुस्लिम बहुल देश है, इसने 1919 में सोवियत संघ से अपनी आजादी की घोषणा कर दी थी लेकिन फिर सोवियत संघ ने चेचन्या पर हमला कर दिया। चेचेन फोर्स दक्षिणी रूस में मौजूद इसी चेचन्या के लड़ाके हैं।

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के हालात लगातार बने हुए हैं,दोनों देशों के बीच बने माहौल ने दुनिया के देशों को चिंता में डाल दिया है। इस बीच अबतक दोनों ही देशों की सैन्य क्षमाताओं का विश्लेषण करने वाली तमाम मीडिया रिपोर्ट्स आपने भी देखी होंगी। अब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ इस जंग में नया पैंतरा चलते हुए चेचन फोर्स के लड़ाकों को भी मैदान में उतार दिया है। क्या है चेचन फोर्स जिसके लड़ाकों को यूक्रेन के अधिकारियों की हत्या का ऑर्डर पुतिन की तरफ से दिया गया है, आइए बताते हैं आपको…

russia and ukrain

दरअसल, चेचन्या पूर्वी यूरोप के कॉकस क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में मौजूद है। ये रशियन फेडरेशन का हिस्सा है, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जो चेचन फोर्स आज रूस के साथ खड़ी है वो कभी रूस के खिलाफ हुआ करती थी। चेचन्या मुस्लिम बहुल देश है, इसने 1919 में सोवियत संघ से अपनी आजादी की घोषणा कर दी थी लेकिन फिर सोवियत संघ ने चेचन्या पर हमला कर दिया। चेचेन फोर्स दक्षिणी रूस में मौजूद इसी चेचन्या के लड़ाके हैं। रूस और यूक्रेन की लड़ाई के बीच चेचन्या के राष्ट्रपति रमजान केदिरोव ने यूक्रेन में अपनी सेना भेजने का ऐलान किया है, तभी से चेचन्या फोर्स सुर्खियों में बनी हुई है।

chechan

साथ ही केदिरोव ने एक वीडियो मैसेज जारी कर ये भी दावा किया है कि यूक्रेन में ऑपरेशन के दौरान उसके अभी तक एक भी लड़ाके की न तो मौत हुई है और न ही कोई घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने सही फैसला लिया है और हम उनके आदेश का पालन करेंगे। यूक्रेन में चेचेन फोर्स के कितने लड़ाके मौजूद हैं, इसका सही आंकड़ा तो किसी के पास नहीं है लेकिन रूसी न्यूज एजेंसी RT का दावा है कि यूक्रेन में करीब 12 हजार चेचेन लड़ाके मौजूद हैं और वो पुतिन के ऑर्डर का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, एक ब्रिटिश रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि रूस ने चेचन के लड़ाकों को यूक्रेन के अधिकारियों की एक लिस्ट जारी की है। रूस की इस लिस्ट में बताया गया है कि किन अधिकारियों को पकड़ में लेना है, साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी हिरासत में आने से मना करे तो उसे मार दिया जाए।