newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who is Attacker of Shinzo Abe: कौन है शिंजो आबे पर हमला करने वाला शख्स?, जानकार हैरत में पड़ जाएंगे

Who is Attacker of Shinzo Abe: आबे पर हमला करने वाले इस शख्स के बारे में कहा जा रहा है कि ये संदिग्ध हमलावर मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स यानि एसडीएफ में काम कर चुका है। उसका नाम यामागामी तत्सुया है। हमलावर एक मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर है। हमले के दौरान उसने खाकी रंग की शर्ट और ब्राउन पैंट पहन रखी थी।

नई दिल्ली। जापान के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक और पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) के ऊपर उस वक्त हमला किया गया जब वो नारा में चुनाव प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे। शिंजो आबे पर पीछे से फायरिंग की गई और गोली लगने के बाद वे तुरंत जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उन्हें गोली लगने के बाद दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें तुंरत एयर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में एडमिट करवाया गया। इसी बीच अब जापान के पूर्व पीएम पर हमला होने के बाद से ही विश्वभर के लोगों के मन में एक ही सवाल उठा रहा है कि जापान जैसे शांत देश में दिनदहाड़े किए गए इस हमले के पीछे आखिर क्या मकसद हो सकता था। आइए आपको बताते है कि शिंजो आबे पर हमला करने वाले शख्स के बारे में पूरी जानकारी।

आबे पर हमला करने वाले इस शख्स के बारे में कहा जा रहा है कि ये संदिग्ध हमलावर मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स यानि एसडीएफ में काम कर चुका है। उसका नाम यामागामी तत्सुया है। हमलावर एक मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर है। हमले के दौरान उसने खाकी रंग की शर्ट और ब्राउन पैंट पहन रखी थी। जापानी मीडिया के मुताबिक, 41 साल के इस हमलावर ने घर में ही ये शॉटगन तैयार की थी यानी उसने एक होम मेड गन से शिंजो पर फायरिंग की। हमले के तुरंत बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के वक्त हमलावर ने हाथ में बंदूक पकड़ रखी थी और मास्क भी लगाया हुआ था। हमले के बाद पकड़े गए आरोपी यामागामी ने पूछताछ में बताया कि वो शिंजो आबे से बेहद खफा था और वो उनके कामकाज और नीतियों से नाखुश था।

हालांकि, अभी शिंजो आबे पर हुए हमले की गहनता से जांच की जानी बाकी है इसलिए इस हमले के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगने में कुछ और वक्त लगेगा। जिस तरह से इस हमले के बाद चीन में जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है उसके बाद शिंजो आबे के दुश्मन ड्रैगन पर भी इस हमले की साजिश रचने का शक जताया जा रहा है।