newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astrological Upay for Eyesight: आंखें की रोशनी है कम या हो गया कोई गंभीर रोग, ये ज्योतिष उपाय आंखों की हर बीमारी को करेंगे दूर

Astrological Upay for Eyesight: आंखों का सीधा संबंध सूर्य और चंद्रमा से होता है क्योंकि ये दोनों की ग्रहों के पास प्रकाश है। भले ही चंद्रमा सूर्य के प्रकाश से चमकता है लेकिन चंद्रमा के पास अपना खुद का प्रकाश होता है।

नई दिल्ली। आंखें हमारे शरीर का अहम हिस्सा है और इसके बिना जीवन में सब कुछ बेकार है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी आंखों का हमारे ग्रह से संबंध होता है, जो आंखों को बीमार या ठीक कर सकते हैं। आंखों का सीधा संबंध सूर्य और चंद्रमा से होता है क्योंकि ये दोनों की ग्रहों के पास प्रकाश है। भले ही चंद्रमा सूर्य के प्रकाश से चमकता है लेकिन चंद्रमा के पास अपना खुद का प्रकाश होता है। ये दोनों की ग्रह हमारी आंखों से संबंधित होते हैं। इसके अलावा शुक्र भी आंखों से संबंध होता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे ज्योतिष उपायों से आप आंखों की परेशानी को कम कर सकते हैं।


पीपल का पत्ता और शहद– अगर किसी की आंखों की रोशनी कमजोर है तो वो पीपल के पत्ते पर शहद रखकर भगवान शिव को चढ़ाए और शिवलिंग पर लगे शहद को अपनी आंखों पर लगाए। इससे आंखों की रोशनी ठीक होती हैं। ये उपाय तकरीबन 15 दिन तक करना है।

सूर्य को जल देना– सूर्य को आंखों का कारक माना जाता है और ऐसे में तांबे के लोटे में सूर्य को जल दें और सुबह की पहली सूरज की रौशनी को देखें। इससे आंखें से जुड़े रोग ठीक होने शुरू हो जाएंगे।


तांबे या सोने का कड़ा– आंखों से जुड़े रोगों से मुक्ति पाने के लिए तांबे या सोने का कड़ा अपने दाए हाथ में धारण करें, इससे आपको बहुत फायदा होगा।

रुद्राक्ष की माला– आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए या किसी रोग को ठीक करने के लिए भगवान शिव की आराधना जरूर करें और गले में रुद्राक्ष की माला धारण करें। आप पंचमुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं।


चाक्षुषी विद्या मंत्र– शास्त्रों में चाक्षुषी विद्या मंत्र का उल्लेख है, जिसका पाठ उन लोगों को रोज करना चाहिए, जिन्हें नेत्र से जुड़े गंभीर रोग हैं।