newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि पर लग रहा है पंचक, गलती से भी न करें ये 5 काम

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) पर आज पंचक (Panchak) भी लग रहा है। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है।

नई दिल्ली। आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) है। पूरा देश भगवान शिव (Lord Shiva) की भक्ति में डूबा हुआ है। लेकिन इस बार महाशिवरात्रि काफी खास है क्योंकि इस बार 101 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है। आज शिवयोग, सिद्धियोग और घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग है। लेकिन आज पंचक (Panchak) भी लग रहा है। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं ये हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं।

panchak

क्या होता है पंचक?

पंचक पांच नक्षत्रों के संयोग को कहा जाता है। जो धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती होते हैं। शास्त्रों की मानें तो पंचक का निर्माण नक्षत्रों के मेल से होता है। जब चन्द्रमा, कुंभ और मीन राशि में रहता है और इन पांचों नक्षत्र में चंद्रमा गोचर करता है तब पंचक काल बनता है। ज्यादातर पंचक को शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में ये शुभ भी हो सकता है।

कब लग रहा है पंचक

हिंदू पंचांग के अनुसार पंचक 5 दिनों तक रहेगा। जिसकी शुरुआत 11 मार्च गुरुवार को सुबह 9 बजकर 21 मिनट से हो कर 16 मार्च मंगलवार को सुबह 04 बजकर 44 मिनट पर खत्म हो रहा है।

panchak 2

गलती से भी न करें ये 5 काम

— पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए। इससे हानि उठानी पड़ सकती है।

— पंचक के दौरान धनिष्ठा नक्षत्र में घास, लकड़ी, ईंधन जैसी चीजों को इकट्ठा नहीं करना चाहिए। इससे आग लगने का खतरा रहता है।

— पंचक के दौरान घर की चारपाई, पलंग, बेड जैसी चीजें नहीं बनवानी चाहिए। इससे बड़ा संकट आ सकता है।

— पंचक के दौरान लकड़ी का फर्नीचर या लकड़ी का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। ये शुभ नहीं होता है।

— पंचक के दौरान घर की, दुकान की या ऑफिस की छत नहीं बनवानी चाहिए। इससे धन की हानि और गृह कलेश बढ़ने की आशंका रहती है।