newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नवविवाहिता भी रखें इन बातों का ख्याल

Karwa Chauth 2021: सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर लें। अब आप अपनी सास से दिए हुए सरगी का भोजन करें, पानी पीएं और गणेश जी की पूजा करने के बाद निर्जला व्रत का संकल्प लें। अब आपको शाम तक न तो कुछ खाना और नाहीं पीना है।

नई दिल्ली। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि यानि रविवार, 24 अक्टूबर को आज देशभर में करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस व्रत की शुरूआत की शुरूआत सूर्योदय से पहले हो जाती है। ये व्रत काफी खास होता है ऐसे में इसे करने के कई नियम भी होते हैं जिनका पालन काफी महत्वपूर्ण होता है। कई ऐसे काम भी होते हैं जिन्हें इस दिन भुलकर भी नहीं करने चाहिए। अगर आप इन गलतियों को कर देते हैं तो आपको व्रत का फल भी नहीं मिलता तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो नियम…

इन काम को करने से बचें

1. करवा चौथ के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए क्योंकि इस व्रत की शुरूआत सूर्योदय के साथ शुरू हो जाती है।
2. पूजा-पाठ में भूरे और काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है तो ऐसे में आप इन रंगों के इस्तेमाल से बचें। हो सके तो लाल रंग के वस्त्र धारण करें क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है।
3. कहा जाता है इस दिन व्रत रखने वाली महिला को परिवार के किसी भी सोते हुए सदस्य को नहीं उठाना चाहिए। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए व्यक्ति को नींद से उठाना अशुभ होता है।
4. करवाचौथ पर सास की दी गई सरगी शुभ मानी जाती है। सास अपनी बहुओं को व्रत शुरू होने से पहले कुछ मिठाइयां, कपड़े और श्रृंगार का सामान देती है। सारगी में दिए गए इस भोजन का सेवन करने के बाद ही महिलाएं व्रत का संकल्प लेती हैं।
5. जो भी महिलाएं व्रत करती हैं उन्हें अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस दिन व्रत करने वाली महिला को किसी बड़े का अपमान करने से भी बचना चाहिए।
6. शास्त्रों में ये भी कहा गया है कि करवा चौथ वाले दिन व्रती महिलाओं को पति के साथ वाद-विवाद भी नहीं करना चाहिए। झगड़ा करने से आपको इस व्रत का कोई फल नहीं मिलेगा।
7. करवाचौथ के व्रत वाले दिन सफेद चीजों का दान करने से बचना चाहिए। ये सफेद चीजें कपड़े, दूध, चावल, दही और सफेद मिठाई भी हो सकती हैं।
8. करवा चौथ के दिन नुकीली चीजों के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए। इस दिन सुई-धागे का काम न ही करें।

शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth shubh muhurat 2021)

करवा चौथ के दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा। माना जाता है शुभ मुहूर्त में की गई पूजा से अच्छा फल मिलता है।

करवा चौथ व्रत की पूजा विधि (Karwa Chauth puja vidhi)

सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर लें। अब आप अपनी सास से दिए हुए सरगी का भोजन करें, पानी पीएं और गणेश जी की पूजा करने के बाद निर्जला व्रत का संकल्प लें। अब आपको शाम तक न तो कुछ खाना और नाहीं पीना है। शाम के समय पूजा के लिए एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना कर इसमें करवा रखें। अब एक थाली में धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर और एक घी का दीपक रखें। इसे दीपक को जलाएं। यहां ध्यान रखें कि आपको ये पूजा चांद निकलने के एक घंटे पहले शुरु करनी है। इसके बाद आप चांद के दर्शन कर अपना व्रत खोलें।